जम्मू-कश्मीर में बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शनिवार को अमरनाथ यात्रा फिर से रोक दी गई। प्रशासन के मुताबिक, पहलगाम और बालटाल दोनों रूट पर मरम्मत का काम चलेगा। इसलिए यात्रा को 9 अगस्त से अगले आदेश तक रोक दिया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगस्त के पहले सप्ताह में दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे ज्यादा बारिश है। देवली इलाके में शनिवार को तेज बारिश से पार्किंग की दीवार गिर गई। इसके मलबे में आठ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। यूपी में 25 दिनों से जारी भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए हैं और 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। 50-60 छोटे मंदिरों में भी पानी घुस गया है। आगरा में सड़क धंसने से 20 फीट गहरा गड्ढा हो गया। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति दिल्ली में बारिश के असर की 4 तस्वीरें… देशभर से मौसम की तस्वीरें मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…
Related Posts
दिल्ली में सागरपुर के किडनी अस्पताल में लगी आग:15 मरीजों को सुरक्षित निकाला; जंक्शन बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से हादसा
नई दिल्ली में साउथ-वेस्ट जिले के सागरपुर थाना क्षेत्र स्थित एएस मल्टी किडनी अस्पताल में…
हरियाणा BJP अध्यक्ष का दावा-CJP प्रोटेस्ट में आतंकी भी शामिल:बोलीं- इस आंदोलन में महिला कॉन्स्टेबल की जान गई, दिल्ली पुलिस इसे बता चुकी झूठ
हरियाणा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन…
दिल्ली के AAP नेता को पंचकूला लेकर पहुंची ED टीम:155 करोड़ के बैंक स्कैम में गोवा से गिरफ्तार, करनाल में रजिस्टर्ड है आरोपी कंपनी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 155 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में करनाल के महेश टिंबर…
