नई दिल्ली। नॉर्थ जिले के सब्जी मंडी थाना इलाके में गुरुवार दोपहर एक मकान के अंदर सीढ़ी ढहने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर लोकल पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने एक शिशु समेत एक परिवार के पांच सदस्यों और एक कुत्ते को बचाया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा इस घटना के कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायर ब्रिगेड को मिली थी मकान ढहने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया घटना दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। घटना रूप नगर इलाके के तिलक चौक स्थित एक मकान में हुई। फायर ब्रिगेड को एक मकान के ढहने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कई दलों को मौके पर भेजा गया। बचाव अभियान के दौरान अधिकारियों ने पाया कि पहली मंजिल पर सीढ़ी ढह गई थी, जिससे दूसरी मंजिल पर कई लोग फंस गए थे। इमारत से कुल पांच लोगों और एक कुत्ते को सुरक्षित बचाया गया। बचाये गए लोगों की पहचान मानसी (45), उनकी बेटी अंजलि (24), कविता, उनकी बेटी पायल (21) और पांच महीने की नवजात नीरू के रूप में की गई है।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के ठाणे में 34.18 करोड़ की हेरोइन जब्त, सरगना व 4 पर मकोका का केस दर्ज
महाराष्ट्र में ठाणे की पुलिस ने 34.18 करोड़ रु. की 9.8 किग्रा हेरोइन जब्ती मामले…
दिल्ली सीएम ने की थुरिंगिया के प्रेसिडेंट से मुलाकात:5 क्षेत्रों में सहयोग पर की चर्चा, तकनीक के आदान-प्रदान को मजबूत करने को लेकर सहमति
नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने जर्मनी के थुरिंगिया राज्य के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो…
15 दिन बाद आगे बढ़ा मानसून, छत्तीसगढ़ में एंट्री:राजस्थान में ओले गिरे, MP-यूपी में हीटवेव का अलर्ट; तमिलनाडु में बवंडर
15 दिन से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून सोमवार को आगे बढ़ा है। इसकी दंतेवाड़ा…
