राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को जमीनी हकीकत परखने के लिए सड़कों पर उतरीं। उन्होंने सद्भावना पार्क और उसके आसपास के जलभराव वाले इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने ग्राउंड जीरो पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों से सीधे संवाद कर जलनिकासी के इंतजामों और बारिश के दौरान आ रही व्यावहारिक चुनौतियों का जायजा लिया। जलभराव से निपटने के लिए तुरंत लगाएं पंप निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिन-जिन इलाकों में पानी भरा हुआ है, वहां तत्काल अतिरिक्त पंप और आवश्यक संसाधन तैनात कर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश के कारण दिल्ली के नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभागों को दिया आपसी समन्वय का अल्टीमेटम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता और आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि जलभराव की स्थिति से जल्द से जल्द निपटा जा सके। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जलनिकासी के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Related Posts
दिल्ली में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़:एक गिरफ्तार, शराब की दुकान से लूटपाट का प्रयास, पहाड़गंज गोलीबारी मामला
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित सरकारी शराब की दुकान पर हुई गोलीबारी और…
जंतर-मंतर पर गरजे AAP नेता मनीष सिसोदिया:बोले-प्रधानमंत्री जी, ‘सफेद चादर’ वाले सिपाही जंतर-मंतर तो भेज दिए, शिक्षा मंत्रालय में उन्हें कब भेजेंगे
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में पहुंचे आम आदमी पार्टी (AAP)…
गर्मी के बीच राजस्थान में बारिश, हरियाणा में ओले गिरे:यूपी के बांदा में पारा 44°C पार; मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में लू की चेतावनी
देश के मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी जारी है। गुरुवार को यूपी के बांदा में…
