दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का VIDEO:16 राउंड फायरिंग, हथियार लहराकर भागे बदमाश; 77 घंटे बाद आज सोनीपत में होगा अंतिम संस्कार

दिल्ली के बाकनेर में हरियाणा के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की गोली मारकर हत्या के मामले में वारदात के बाद का एक CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक के बाद एक करीब 16 राउंड फायरिंग करने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से भागते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद दोनों आरोपी कुछ दूरी तक हाथों में पिस्तौल लेकर भागते हैं, जबकि उनका एक साथी बाइक लेकर मौके पर पहुंचता है। इसके बाद तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं। इधर, हत्या के करीब 75 घंटे बाद रविवार दोपहर 12 बजे प्रमोद के शव का दाह संस्कार करने का फैसला लिया गया है। शनिवार शाम बाकनेर, नाहरी और आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों और परिजनों की पंचायत हुई, जिसमें दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि पुलिस ने परिजनों को आरोपियों की पहचान होने की जानकारी दी है। सबसे पहले पढ़िए सीसीटीवी में क्या दिख रहा… CCTV में हाथों में पिस्तौल लेकर भागते दिखे दोनों आरोपी:सामने आए CCTV फुटेज में वारदात के बाद की पूरी गतिविधि दिखाई दे रही है। वीडियो में एक बदमाश आराम से चलते हुए आता दिखाई देता है, जबकि दूसरा बदमाश भागते हुए मौके की ओर आता है। इसके बाद दोनों हाथों में पिस्तौल लहराते हुए वहां से भागते हैं। कुछ युवक आरोपियों को हथियारों के साथ देखकर डर के मारे उनके सामने से भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। बाइक लेकर मौके पर पहुंचा तीसरा साथी, तीनों फरार: CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि दोनों बदमाश कुछ दूरी तक हथियार लेकर भागने के बाद सड़क की ओर बढ़ते हैं। इसी दौरान उनका तीसरा साथी बाइक लेकर वहां पहुंचता है। दोनों आरोपी बाइक पर बैठ जाते हैं और इसके बाद तीनों मौके से फरार हो जाते हैं। फुटेज में वारदात के बाद आरोपियों की बेखौफ गतिविधियां भी कैद हुई हैं। 16 राउंड फायरिंग के बाद हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश:प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की हत्या के दौरान आरोपियों ने लगातार फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने करीब 16 राउंड गोलियां चलाईं। वारदात के बाद से ही परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। परिजनों ने शव का दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी।
शनिवार शाम बाकनेर में जुटे कई गांवों के ग्रामीण शनिवार शाम बाकनेर, नाहरी समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीण और मृतक के परिजन एकत्रित हुए। इस दौरान दिल्ली पुलिस के डीसीपी शशांक जायसवाल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचायत के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच मामले को लेकर बातचीत हुई। स्थिति को देखते हुए मौके पर मीडिया की मौजूदगी के दौरान कैमरे बंद करवा दिए गए और पंचायत में हुई बातचीत को सार्वजनिक नहीं किया गया। पंचायत में DCP ने दिया जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन पंचायत के बीच डीसीपी शशांक जायसवाल ने मृतक के परिवार और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की ओर से जांच में कई टीमें लगाई गई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की करीब 50 टीमें अलग-अलग एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की चर्चाएं, पुलिस ने नहीं की पुष्टि शनिवार को पूरे इलाके में यह चर्चा भी रही कि पुलिस ने हत्या के आरोपियों को पकड़ लिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने परिजनों को बताया है कि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम ग्रामीणों और मृतक के परिजनों की मांग के बाद हत्या के आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। पंचायत में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दबाव बनाए रखने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग प्रमुख रूप से उठी। 75 घंटे बाद दाह संस्कार पर बनी सहमति प्रमोद की हत्या के बाद करीब 75 घंटे तक शव का दाह संस्कार नहीं किया गया। परिवार और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए थे। शनिवार की पंचायत में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन और अन्य मौजीज व्यक्तियों की मौजूदगी के बाद रविवार दोपहर 12 बजे दाह संस्कार करने का समय निर्धारित किया गया है। आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना के बाद ग्रामीण हुए तैयार सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद ही ग्रामीण और परिजन दाह संस्कार के लिए तैयार हुए हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब रविवार दोपहर 12 बजे प्रमोद का दाह संस्कार किया जाएगा। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखे जाने की संभावना है। भाऊ व फरीदपुरिया के नाम पर जिम्मेदारी ली प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद के मर्डर के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई। जिसमें गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया के नाम पर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में रंगदारी के लिए पहले कॉल किए जाने और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है। साथ ही लिखा है कि लाइसेंसी हथियार के भरोसे नहीं रहना चाहिए और धमकी को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, वायरल पोस्ट की सत्यता और हत्या से इसके संबंध की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रमोद की कंडक्टर से प्रॉपर्टी डीलर बनने की कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version