नॉर्थ ईस्ट जिले के न्यू उस्मानपुर थाना इलाके में स्थित भगत सिंह कॉलोनी में एक युवक की उसके दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ललित (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। ललित ब्रह्मपुरी इलाके में परिवार के साथ रहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। दोस्तों ने ही वारदात को दिया अंजाम डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि मंगलवार तड़के न्यू उस्मानपुर में चाकू मारने के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भगत सिंह कॉलोनी पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ मिला। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ललित ब्रह्मपुरी इलाके में परिवार के साथ रहता था। परिवार में माता पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। ललित बाजार में टेबल लगाने का काम करता था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ललित के दोस्त ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मौके पर पहुंची क्राइम और एफएसएल की टीम ने निरीक्षण के बाद साक्ष्य जुटाए।
Related Posts
सीएम रेखा गुप्ता ने की जल आपूर्ति पर समीक्षा बैठक:हरियाणा से अतिरिक्त जल आपूर्ति, 980 टैंकर- 6,000 से ज्यादा दैनिक ट्रिप के माध्यम से लोगों को राहत
दिल्ली सरकार राजधानी के प्रत्येक नागरिक तक पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कर…
नई दिल्ली में सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण:अमित शाह बोले- देश का भविष्य उद्योग-बाजार से नहीं, लाइब्रेरी में जुटने वाले युवाओं की भीड़ से तय होता है
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा उद्यान मार्ग पर निर्मित हाई-टेक, डिजिटल एवं अत्याधुनिक…
देश में बनेंगे फाइटर जेट-टैंक और मिसाइल सिस्टम के उपकरण:सरकार ने 405प्रोडक्ट की लिस्ट जारी की; 3000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
सरकार हथियारों-मिसाइलों और टैंक के ज्यादातर पार्ट्स भारत में ही बनाना चाहती है। रक्षा मंत्रालय…
