दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की उप महापौर डॉ मोनिका पंत मंगलवार को अचानक पटपड़गंज वार्ड के निरीक्षण पर पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय पार्षद रेनू चौधरी और क्षेत्रीय उपायुक्त (डीसी) के साथ गलियों में पैदल घूमकर सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। बदलते मौसम के बीच क्षेत्र की जमीनी हकीकत परखने के लिए किए गए इस दौरे में कई स्थानों पर गंदगी और सफाई व्यवस्था में ढिलाई सामने आई। जिस पर उप महापौर ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। सिर्फ कागजी दावों से काम नहीं चलेगा: डॉ पंत निरीक्षण के दौरान डॉ पंत ने अधिकारियों से कहा कि केवल रिपोर्ट और कागजी दावों से काम नहीं चलेगा। नियमित सफाई, समय पर कूड़ा उठान और नालियों की प्रभावी मॉनिटरिंग जमीन पर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रखी समस्याएं दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं भी उप महापौर के सामने रखीं। इस पर उन्होंने डीसी को त्वरित एक्शन प्लान तैयार कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ पंत ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सफाई व्यवस्था की रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी और यदि शिकायतों के निपटारे में देरी या कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
PM की अपील से दिल्ली में नहीं लग रहा जाम:बरेली में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- मोदी की हर अपील पर देश की जनता ने साथ दिया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब-जब देश की जनता से कोई अपील की है, देश की…
अरविंद केजरीवाल ने वाहन मालिकों के हित में उठाया कदम:ऑटो मोबाइल कंपनियों को लिखा लेटर, कहा- एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर स्थिति स्पष्ट करें
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…
दिल्ली के राजस्थान उद्योग नगर में सड़क-ड्रेनेज कार्यों की समीक्षा:मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के दिए निर्देश
दिल्ली सरकार के उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री मनजिंदर सिंह…
