नई दिल्ली। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) द्वारा आयोजित प्रो बॉक्सिंग लीग (पीबीएल) के तीसरे दिन तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में रोमांच अपने चरम पर रहा। देशभर से आए मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। सांसद मनोज तिवारी ने प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि ऐसे आयोजन बॉक्सिंग को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आईएबीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र, पूर्व महापौर जयप्रकाश, शैलेश पांडे, राकेश ठाकरान सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री लखन पटेल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। जाब फाइटर्स और मध्य महा योद्धा के बीच टक्कर डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि प्रो बॉक्सिंग लीग भारतीय मुक्केबाजों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने लीग के सफल आयोजन में सभी फ्रेंचाइजी और सहयोगियों की भूमिका की भी सराहना की। तीसरे दिन के पहले मुकाबले में पंजाब फाइटर्स और मध्य महा योद्धा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने चार-चार बाउट जीतकर मुकाबला 4-4 से बराबरी पर समाप्त किया। वहीं दूसरे मुकाबले में आंध्र वॉरियर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ईस्टर्न टाइगर्स को 5-3 से हराकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। फाइनल मुकाबले पर टिकी निगाहें तीसरे दिन के मुकाबलों के बाद पंजाब फाइटर्स और मध्य महा योद्धा 9-9 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं। आंध्र वॉरियर्स 8 अंकों के साथ तीसरे और ईस्टर्न टाइगर्स 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और खिलाड़ियों के भव्य प्रवेश ने पूरे आयोजन को उत्सव का रूप दिया। अब सभी खेल प्रेमियों की निगाहें 10 जुलाई को होने वाले बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां प्रो बॉक्सिंग लीग के पहले संस्करण के विजेता का फैसला होगा।
Related Posts
बंगाल में भाजपा को TMC से 32 लाख ज्यादा वोट:SIR से हर सीट पर 30 हजार वोटर हटे, 176 सीटों पर इतने ही मार्जिन से जीत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है। भाजपा को 207 और…
ओडिशा में गर्मी के चलते दोपहर में जनगणना रोकी गई:राजस्थान-UP में सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा; देश के 16 शहरों में पारा 43°C के पार
देश के आधे से ज्यादा राज्यों में हीटवेव जारी है। बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़,…
भास्कर अपडेट्स:राघव चड्ढा को संसद की पिटीशन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया, 10 सदस्य शामिल
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को संसद की पिटीशन कमेटी (याचिका समिति) का नया अध्यक्ष नियुक्त…
