मिज़ोरम के मुख्यमंत्री और ZPM नेता लालदुहोमा ने बुधवार को BJP के नेतृत्व वाले NDA के साथ किसी भी औपचारिक गठबंधन की संभावना खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि उस गठबंधन में शामिल होना पार्टी के एजेंडे में न कभी था और न अब है। उनका यह बयान ऐसे समय आया, जब सत्ताधारी ZPM के NDA में औपचारिक रूप से शामिल होने के दावे किए जा रहे थे। लालदुहोमा ने मीडिया से कहा कि पार्टी केंद्र के साथ अच्छे संबंधों को महत्व देती है, लेकिन हमें NDA के साथ तुरंत औपचारिक गठबंधन की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि ZPM राष्ट्रीय सोच वाली क्षेत्रीय राजनीतिक ताकत के रूप में अपनी पहचान बनाए रखेगी। लालदुहोमा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने पार्टी को गठबंधन में शामिल होने के लिए कई बार आमंत्रित किया है। हालांकि, ZPM ने बिना औपचारिक जुड़ाव के सहयोगपूर्ण संबंध बनाए रखना बेहतर समझा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… CRPF ने DIG को सस्पेंड किया, CAPF बिल का विरोध करने वाले मैसेज शेयर किए थे CRPF ने एक सीनियर DIG-रैंक के अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने हाल ही में CAPF बिल पास होने के दौरान सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट शेयर किया था। इन फोर्सेज के कैडर अधिकारियों ने इस बिल को भेदभावपूर्ण बताया था। देश की 10 लाख जवानों वाली सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) में लीडरशिप की भूमिका निभाने वाले लगभग 15,000 कैडर अधिकारियों में से यह अपनी तरह का पहला मामला है। अधिकारियों ने बताया कि जिस अधिकारी पर कार्रवाई हुई है, वे अगरतला में फोर्स के त्रिपुरा सेक्टर हेडक्वार्टर में तैनात डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) बीसी पात्रा हैं। 1994-बैच के CRPF कैडर अधिकारी पात्रा, फेडरल काउंटर-टेररिस्ट कमांडो फोर्स NSG के साथ डेप्युटेशन पर काम करने के बाद अप्रैल में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में लौटे थे।अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच पूरी होने तक पात्रा को कुछ दिन पहले CCS (CCA) रूल्स, 1965 के रूल 10 के सब-रूल (1) के तहत सस्पेंड कर दिया गया था। तमिलनाडु गैस लीक हादसे में मृतकों की संख्या 10 हुई, ओडिशा की एक और महिला श्रमिक की मौत तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित एक सी-फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट यूनिट में हुए अमोनिया गैस लीक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। बुधवार को ओडिशा की एक और महिला श्रमिक की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतका की पहचान सुबासी जुआंगा के रूप में हुई है। 22 जून को हुए हादसे से कुल 83 लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से 68 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। भर्ती मरीजों में 65 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 17 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, 21 को नाक के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है, जबकि 30 मरीजों की हालत स्थिर है। उपचार के बाद अब तक 5 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मुंबई लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर विवाद, यात्री की चाकू मारकर हत्या मुंबई में लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद ने एक यात्री की जान ले ली। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम मयंक लोहार है। वह अंधेरी वेस्ट स्थित वेस्टसाइड स्टोर में ड्यूटी करके घर लौट रहा था। मयंक चर्चगेट-नालासोपारा लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में था। तेज बारिश के बीच कोच का दरवाजा बंद रखने को लेकर उनकी एक अन्य यात्री से विवाद हुआ। इसी बहस में आरोपी ने मयंक के पेट में चाकू घोंपा था। कोलकाता में निर्माणाधीन शेड की छत गिरी, कई मजदूर घायल; कईयों के मलबे में दबे होने की आशंका कोलकाता के तारातला इलाके के ब्रेस ब्रिज क्षेत्र में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम शेड की छत अचानक ढह गई। हादसे में कई मजदूर घायल हो गए, जबकि कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान शेड की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत के साथ भारी लोहे के बीम और कंक्रीट का मलबा भी नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकलकर्मी और अन्य आपातकालीन बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। हालांकि, अभी तक घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। वैष्णो देवी यात्रा ने 50 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार किया, पिछले साल से 10.86 लाख ज्यादा पहुंचे भक्त जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा ने इस साल 50 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर लिया है। श्राइन बोर्ड के अनुसार, अब तक 50.70 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल इस समय तक यह संख्या 39.84 लाख थी। इस तरह इस साल 10.86 लाख ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में दर्शन किए हैं। बोर्ड के मुताबिक, यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार के कारण श्रद्धालुओं का भरोसा बढ़ा है। साल के बीच में ही 50 लाख का आंकड़ा पार होना संकेत देता है कि आने वाले महीनों में भी यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। पुणे में स्टील कारोबारी के गोदाम के बाहर फायरिंग, फोन पर खुद को अर्जु बिश्नोई बताकर फिरौती मांगी महाराष्ट्र के पुणे में एक कारोबारी से रंगदारी मांगने के बाद उसके स्टील गोदाम के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, अमोल राजेंद्र चमडई को मंगलवार शाम एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को अर्जु बिश्नोई बताते हुए फिरौती की मांग की। अमोल राजेंद्र शिकायत दर्ज कराने के लिए चमडई पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान रात में मंतरवाड़ी स्थित उनकी कंपनी एचविकास पाइप्स एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम के बाहर दो बाइक सवार बदमाशों ने हवा में चार राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिल्ली में उद्योग भवन के पास झुग्गियों में आग लगी, 20 दमकल गाड़ियां पहुंचीं दिल्ली में उद्योग भवन के पास झुग्गियों में बुधवार सुबह आग लग गई। 20 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं। आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। केरल के कोल्लम में बस स्टॉप में घुसा मिट्टी से भरा टिपर, 3 की मौत; 5 घायल केरल के कोल्लम जिले के कोट्टारक्करा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। नीलेश्वरम इलाके में मिट्टी से भरा एक टिपर लॉरी (डंपर) अनियंत्रित होकर बस स्टॉप में जा घुसा। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहा टिपर मिट्टी लेकर जा रहा था। अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधे बस स्टॉप पर खड़े लोगों से टकरा गया। हादसे के दौरान गाड़ी में भरी मिट्टी लोगों के ऊपर गिर गई, जिससे कई लोग उसके नीचे दब गए। मृतकों में एक स्कूली छात्र भी शामिल है, जो स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Related Posts
दिल्ली-पटना फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, लोग चिल्लाने लगे:पटना में आधी रात तेज बारिश,सड़क धंसी; जयपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव
उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार,…
डेंगू-मलेरिया के खिलाफ एमसीडी की बड़ी मुहिम:100 ऑटो रिक्शा और 450 कर्मी सड़कों पर उतरे, 250 वार्डों में पहुंचेगा जागरूकता अभियान
नई दिल्ली। बरसात के मौसम में बढ़ते डेंगू और मलेरिया के खतरे को देखते हुए…
भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए:2 साल में देश के एटमी हथियार 180 से बढ़कर 190 हुए; पाकिस्तान से 20 ज्यादा
भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु…
