भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत दिल्ली भाजपा ने पुरानी दिल्ली में तिरंगा यात्रा निकाली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में चांदनी टाउन हॉल से हौज काजी तक निकली यात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ता, स्कूली छात्र और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा के मार्ग को तिरंगे और तोरणद्वारों से सजाया गया था। चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल भी यात्रा में शामिल हुए। स्थानीय व्यापारिक और नागरिक संगठनों ने जगह-जगह मंच लगाकर यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। हर्ष मल्होत्रा और प्रवीन खंडेलवाल ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पुरानी दिल्ली की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पुरानी दिल्ली की धरती से तिरंगा यात्रा शुरू होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि लाल किला केवल ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता और देश की लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री हर वर्ष 15 अगस्त को यहीं से देश को संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी दिल्ली की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब है, जहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और देश की एकता व तिरंगे की शान बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।
Related Posts
गुरुग्राम में लेडी बाइकर को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार:राजस्थान से पकड़ा गया; पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा भी लगाई
गुरुग्राम में लेडी बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी…
अमरावती के विकास मॉडल का अध्ययन करेगा दिल्ली उद्योग विभाग:अधिकारियों सहित मंत्री सिरसा ने विजयवाड़ा का किया दौरा
दिल्ली में औद्योगिक और शहरी विकास व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उद्योग विभाग आंध्र…
न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले तिरंगे का अपमान:रिजिजू बोले- RSS या भाजपा की आलोचना करने की आजादी लेकिन देश का अपमान महंगा पड़ेगा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूयॉर्क में RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल के…
