दिल्ली के द्वारका में शादी में काम के बकाया पैसे मांगने पर हलवाई को बांधकर पीटा गया और मिक्सर ग्राइंडर से उसके हाथ काटने की कोशिश की गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 32 साल के लोकेश गुप्ता ने अजय पाल के यहां 20 अप्रैल को शादी में काम किया था। लोकेश हलवाई होने के साथ टेंट का काम भी करता था। उसने शादी में काम के लिए ₹2.5 लाख मांगे थे। इसमें से लगभग 2 लाख रुपए बकाया थे। लोकेश 24 अप्रैल को जैसे ही पैसे लेने पहुंचा, अजय पाल ने 2-3 साथियों के साथ उसे पकड़ लिया। वे उसे जबरन छत पर ले गए और उसके साथ मारपीट की। लोकेश के दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहा। 3 गिरफ्तार, दो नाबालिग पुलिस ने दिल्ली के डाबरी थाने में FIR दर्ज की है। लोकेश का बयान दर्ज कर लिया गया है और 53 साल के अजय पाल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अजय के घर से दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायल होने के बाद गुप्ता को पहले पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उन्हें एम्स रेफर किया गया। दिल्ली में बीच सड़क पैंट उतारकर युवक को पीटा दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पिता और बेटे के साथ खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया था। घटना 2 जनवरी की है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि कुछ लोग एक युवक को उसके घर से घसीटकर बाहर लेकर गए। सड़क पर ले जाकर आरोपियों ने युवक की पैंट उतार दी और और लातों से उसकी पिटाई की। CCTV फुटेज में दिखा कि घटना के दौरान दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फिर भी आरोपियों ने युवक की पिटाई करनी नहीं छोड़ी। पूरी खबर पढ़ें… ———————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का रेप-मर्डर:डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ; 12 घंटे पहले अलवर में भी महिला से दुष्कर्म का आरोप दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
पंजाब- AAP छोड़ने वाले सांसदों की लग्जरी लाइफस्टाइल:₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा, ₹3 लाख का पेन; 6 सांसदों की प्रॉपर्टी-शौक के बारे में जानिए
आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद…
MP, गुजरात, यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश:उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, घरों में मलबा घुसा, गाड़ियां बही; असम में बाढ़ से अब तक 78 की मौत
देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार…
बीजेपी नेता बोला- यूपी पुलिस मैं मरने जा रहा:परिवार वालों को भी वॉट्सएप पर ऑडियो भेजा, कानपुर में ससुराल के बाहर जान दी
दिल्ली के रहने वाले भाजपा नेता ने कानपुर में ससुराल के बाहर जहर खाकर जान…
