पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना इलाके में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पत्नी से बातचीत करने के शक में दिल्ली नगर निगम के 27 वर्षीय सफाईकर्मी अनिल कुमार की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय अनिल कल्याणपुरी के 20 ब्लॉक में टिपर गाड़ी पर ड्यूटी कर रहा था। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें आरोपी लात-घूंसे मारने के बाद कमर से चाकू निकालकर हमला करता साफ दिख रहा है। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी अनिल करीब छह महीने से निगम की टिपर गाड़ी पर हेल्पर का काम कर रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी का असली विवाद अनिल के साथी और गाड़ी चालक गुलशन से था, जो आरोपी की पत्नी से बातचीत करता था। आरोपी ने दोनों को घर आने से मना किया था, जिसके बाद रविवार सुबह करीब 7:30 बजे उसने इस वारदात को अंजाम दिया। CCTV फुटेज में दिखा खौफनाक मंजर पीली टी-शर्ट पहने आरोपी कमर में चाकू छुपाकर आया और अनिल का कॉलर पकड़कर पहले लात-घूंसे बरसाए। मारपीट के बाद आरोपी ने पेट में चाकू मार दिया और हथियार लहराता हुआ पैदल फरार हो गया। हमले के वक्त आसपास कई लोग खड़े थे, लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। अत्यधिक खून बहने के कारण अस्पताल में अनिल को मृत घोषित कर दिया गया। डीसीपी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
Related Posts
केजरीवाल बोले- मैं दिमागी नक्सल हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं:प्रधानमंत्री तो भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर को भी नहीं छोड़ते
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हां, मैं दिमागी नक्सल…
मिरांडा हाउस में एडमिशन की हर उलझन का मिलेगा समाधान:छात्राओं-अभिभावकों के लिए विशेष हेल्पडेस्क, रोजाना 500 अभ्यर्थियों को मिलेगी प्रवेश सुविधा
दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्राओं और उनके…
जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जनसुनवाई आयोजित…
