देश में लू की चेतावनी देने का तरीका बदलेगा:केरलम में बढ़ती गर्मी के बावजूद हीटवेव का अलर्ट नहीं मिला; MP-UP, राजस्थान में पारा 45°C पार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) देश में हीटवेव अलर्ट जारी करने के नियम बदलने की तैयारी में है। विभाग का कहना है कि मौजूदा नियम देश के अलग-अलग इलाकों, खासकर केरलम के मौसम के मुताबिक असरदार नहीं हैं। इस साल केरलम में तेज गर्मी और उमस है। पहली बार कर्नाटक-महाराष्ट्र तट के पास बने एंटी-साइक्लोन सिस्टम के आधार पर मौसम का अनुमान लगाना पड़ा। IMD के मुताबिक केरलम में हीट स्ट्रोक के कई केस सामने आए, लेकिन मौजूदा नियमों के कारण हीटवेव की चेतावनी जारी करना मुश्किल था। अब IMD नए नियम बनाएगा, ताकि राज्यों को समय पर हीटवेव की चेतावनी दी जा सके। इसके लिए डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी से भी सलाह ली जाएगी। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में आज हीटवेव का अलर्ट है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के अमरावती में 45.6°C और राजस्थान के फलौदी में 44.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिन के मौसम का हाल 17 मई: 18 मई: सुपर अल नीनो से प्रभावित होगा भारत का मानसून मौसम विभाग के मुताबिक मानसून तय समय से 4 दिन पहले 26 मई को केरलम पहुंच सकता है। हालांकि अमेरिकी मौसम एजेंसी ‘नेशनल ओशेनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन’ (नोआ) के अनुसार इस साल सुपर अल नीनो का आना लगभग तय हो गया है। इससे, कमजोर मानसून, सूखे और हीटवेव की आशंका ज्यादा हो गई है। अल नीनो जलवायु की ऐसी कंडीशन है, जो प्रशांत महासागर में पानी गर्म होने पर होती है। इससे मानसूनी हवाएं दिशा बदल देती हैं। इसके असर से भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में बारिश कम होगी और भीषण गर्मी पड़ेगी। भारत में सामान्य रूप से मानसून की एंट्री 1 जून को केरलम से होती है। इस बार यह अन्य प्रदेशों में भी जल्द पहुंचेगा। राजस्थान में इसके 20 जून, मध्य प्रदेश में 12 जून, उत्तर प्रदेश में 18 जून और बिहार में 8-10 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बाकी राज्य में भीषण गर्मी पड़ेगी प्रदेश के 6 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इनमें जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा और धौलपुर शामिल हैं। बाकी राज्य में भीषण गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां पारा 45 से 46°C के बीच पहुंच सकता है। शुक्रवार को फलौदी 44.8°C तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: 12 शहरों में तापमान 43°C पार; इंदौर-उज्जैन में रात में लू चलने का अलर्ट प्रदेश में शुक्रवार को 12 शहरों में तापमान 43°C के पार रहा। खंडवा में सबसे ज्यादा 45.1°C पहुंच गया। शनिवार को 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है, जबकि इंदौर, उज्जैन-मंडला में रात का तापमान भी बढ़ा रहेगा। इससे रात में भी लू चलेगी। इन शहरों में दिन का तापमान 44°C के पार रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: 8 जिलों में हीटवेव, मौसम वैज्ञानिक बोले- अब रातें भी गर्म होंगी मौसम विभाग ने प्रदेश के झांसी और ललितपुर समेत 8 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी पड़ेगी। हीटवेव चलने से पारा 47°C तक पहुंच सकता है। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.2°C रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 4. हरियाणा: 5 दिन लू चलने का अलर्ट, राजस्थान की गर्म हवाओं से तपेगा प्रदेश, 25 से नौतपा प्रदेश में आज से फिर गर्मी बढ़ेगी। राजस्थान से आनी वाली गर्म हवाओं से तापमान बढ़ेगा। लगातार पांच दिन लू का अलर्ट है। 25 मई से 2 जून तक नौपता रहेगा, इस बीच पारा 3 से 4°C तक बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर… 5. बिहार: आंधी-बारिश का अलर्ट, 60kmph की रफ्तार से चलेगी हवा प्रदेश के 38 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसमें 16 जिलों में ऑरेंज तो 22 में यलो अलर्ट है। इन जिलों में 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग का कहना है, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और लोकल क्लाउड्स के कारण उत्तर-पूर्व बिहार में प्री मानसून एक्टिव हो गया है। पढ़ें पूरी खबर… 6. झारखंड: आज आंधी-बारिश का अलर्ट, गढ़वा और पलामू चलेगी लू मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा और पलामू में लू चलने का अलर्ट है। 17 मई से को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और रांची में 50-60kmph की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… 7. छत्तीसगढ़: अंधड़-बारिश से 5°C तक लुढ़का तापमान, दुर्ग में तेज हवा से गिरी स्कूटी बंगाल में बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को दुर्ग जिले के अंडा गांव में तेज हवाएं चलीं। आंधी इतनी तेज थी कि एक स्कूटी भी हवा के झोंकों से गिर गई। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश से तापमान में 2 से 5°C तक गिरावट हुई। पढ़ें पूरी खबर… 8. पंजाब-चंडीगढ़: आज ड्राई रहेगा मौसम, बारिश का अलर्ट नहीं, कल से 5 दिन चलेगी लू पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम ड्राई रहने के आसार हैं। किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है और अब गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 17 मई से अगले पांच दिन हीट वेव चलेगी। हालांकि शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर… 9. हिमाचल प्रदेश: कल से गर्मी बढ़ेगी, तापमान में 5॰C तक की बढ़ोतरी की आशंका प्रदेश में अब गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार- 21 मई तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री का उछाल आएगा। राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। ऊना का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच चुका है। विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिला में आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version