धरने पर बैठे राहुल को पुलिस उठाकर ले गई VIDEO:PM आवास के बाहर प्रदर्शन में शामिल प्रियंका-अखिलेश भी हिरासत में; शिक्षा मंत्री प्रधान को हटाने की मांग

पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे धरने पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस शाम साढ़े 6 बजे उठाकर ले गई। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया है। सरकार ने 3 घंटे के धरने में राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं मांगे। इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे तो कांग्रेसियों ने घेरा बना लिया और राहुल तक पहुंचने नहीं दिया। कांग्रेसियों और पुलिस के बीच आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आखिर में 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर ले गए और बस में बैठाया।

जितेंद्र सिंह और राहुल के बीच 20 मिनट बात पीएम आवास के पास से हटाने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन पहुंचे थे। राहुल गांधी से करीब 20 मिनट बात की। इसके बाद जितेंद्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद उन्होंने फिर राहुल से बात की। सोशल मीडिया पोस्ट में जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की मांग थी कि NEET पर संसद में चर्चा हो। राहुल की यह मांग मान ली गई थी। लेकिन राहुल अपनी बात से मुकर गए। वह बोले- अब हमारी दो मांगे हैं। पहली- NEET पर संसद में चर्चा, दूसरी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा। पीएम आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन की 7 तस्वीरें… दोपहर 3:30 बजे दोपहर 3:38 बजे दोपहर 4:00 बजे शाम 4:10 बजे शाम 4:25 बजे शाम 4:30 बजे शाम 5:17 बजे कांग्रेस के प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version