दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके फैसले की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रहित और सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने सार्वजनिक जीवन में हर जिम्मेदारी को निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ निभाया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शिक्षा व्यवस्था में कई सार्थक सुधारों को आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में भारतीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा मिला, तकनीकी और उच्च शिक्षा का विस्तार हुआ तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध हुए। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में किए गए योगदान को देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। रेखा गुप्ता ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। उनके अनुसार यह निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा के उनके सतत प्रयास आगे भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। उन्होंने उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट बोला- नाम में राम होने से जरूरी नहीं कि व्यक्ति भगवान राम जैसा हो
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी व्यक्ति का नाम उसके चरित्र या आचरण को…
पालम में 500 किलोवाट सोलर पावर प्लांट शुरू:सीएम रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन; 375 घरों को मिलेगी स्वच्छ बिजली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पालम विधानसभा के द्वारका सेक्टर-7 स्थित एयर…
हरियाणा के प्रॉपर्टी डीलर का दिल्ली में मर्डर:जिम के बाहर गोलियों से भूना, रंगदारी मांगी जा रही थीं; परिजनों का डेडबॉडी लेने से इनकार
सोनीपत से सटे दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी…
