धुरंधर फेम सिंगर मंगेतर को गले लगाकर रो पड़ीं:टीम की लड़कियों ने संभाला; कॉन्सर्ट से पहले का VIDEO सामने आया

धुरंधर फिल्म से चर्चा में आईं पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका एक भावुक बैकस्टेज वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टेज पर जाने से पहले अपने मंगेतर शेखर चौधरी के गले लगकर भावुक होती नजर आ रही हैं। इस दौरान शेखर उन्हें संभालते और हौसला बढ़ाते दिखे, जबकि जैस्मिन अपने आंसू नहीं रोक पाईं। दरअसल, शनिवार को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से मिलवाया था। अब उसी मेगा इवेंट से पहले का यह बैकस्टेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में जैस्मिन का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। अपनी जिंदगी के इस खास रिश्ते को सार्वजनिक करने और स्टेज पर परफॉर्मेंस से पहले वह काफी नर्वस और इमोशनल नजर आती हैं। जैस्मीन सैंडलस और उनके मंगेतर के बैकस्टेज PHOTOS… टीम की लड़कियों ने संभाला शेखर चौधरी के गले लगने और भावुक होने के बाद जैस्मिन ने खुद को स्टेज के लिए तैयार किया। उन्होंने तुरंत अपनी डांसर टीम की लड़कियों को पास बुलाया। टीम की लड़कियों ने जैस्मिन का हाथ थामा, उन्हें चियरअप किया और उनके आंसू रोकने और उन्हें नॉर्मल होने में मदद की। गहरी सांस लेने और खुद को पूरी तरह शांत करने के बाद ही ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर जैस्मिन ने स्टेज पर कदम रखा और हमेशा की तरह अपनी कड़क परफॉर्मेंस दी। जानिए कौन हैं शेखर चौधरी… जब जैस्मिन ने पहली बार शेखर को स्टेज पर बुलाया था, तब लोगों को उनके बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी थी कि वह एक बड़े बिजनेसमैन हैं। हालांकि, अब शेखर चौधरी को लेकर कई नई और पर्सनल जानकारियां सामने आने लगी हैं। फैंस ने की वीडियो देख जताई खुशी जैस्मिन सैंडलास का पास्ट काफी चर्चा में रहा है, खासकर सिंगर गैरी संधू के साथ उनका ब्रेकअप काफी दर्दनाक था। ऐसे में जैस्मिन को जिंदगी में आगे बढ़ता देख और शेखर जैसी केयरिंग पार्टनर के साथ खुश देखकर उनके फैंस बेहद भावुक हैं। सोशल मीडिया पर इस बैकस्टेज वीडियो के आने के बाद फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जैस्मिन ने जिंदगी में बहुत दर्द झेला है, वह इस खुशी की हकदार हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शेखर जिस तरह उन्हें संभाल रहे हैं, उसने मेरा दिल जीत लिया। लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन ने ऐसे कराया था मंगेतर को इंट्रोड्यूस मंगेतर से बोलीं- तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने शनिवार रात गुरुग्राम से सटे कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को पहली बार फैंस से रूबरू कराया था। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन उनका हाथ पकड़कर स्टेज पर लेकर आईं और सगाई की अंगूठी दिखाते हुए कहा था- ” तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते, दिस इज माई मैन, एवरीबडी…” कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने दौड़कर शेखर को गले भी लगाया था। इसके बाद दोनों ने उनके लोकप्रिय गाने ‘सोनिये तू लेंदा मेरा नाम’ पर कपल डांस किया। शेखर ने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म ‘मुंज्या’ का सुपरहिट गाना ‘तरस’ भी गाया। ———————- ये खबर भी पढ़ें…. धुरंधर फेम सिंगर ने परफॉर्मेंस रोक सगाई का ऐलान किया: मंगेतर को स्टेज पर बुलाकर बोली- दिस इज माय मैन, दौड़कर गले लगीं पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले कॉन्सर्ट के दौरान एक ऐसा पल सामने आया, जिसने हजारों फैंस को हैरान कर दिया। लाइव परफॉर्मेंस के बीच जैस्मिन ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए स्टेज पर एक शख्स को बुलाया और बताया कि वही उनके मंगेतर हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version