पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संसद मार्च में शामिल हुए। वहां से उन्होंने एक वीडियो जारी कर प्रदर्शन स्थल के हालात साझा किए और आंदोलन का समर्थन किया। बैंस ने कहा कि मैं इस समय जंतर मंतर दिल्ली में ही हूं। पिछले दो घंटे में जो कुछ हुआ, जो देखा। वह बहुत मंदभागा है। जैसे यह फैसला कर लिया गया या हुक्म आ गया कि पूरी दिल्ली को खाली करवाया जाए। कोई भी प्रोटेस्ट करने वाला वहां पर नहीं होना चाहिए। पुलिस ने जिस बर्बता के साथ बच्चों को पीटा है, मैं अपनी आंखों से देखा है। कईयों को बहुत सीरिसस चोंटें भी आई हैं। दिल्ली पुलिस वाले भी हमारे बेटे और बेटियां है। यह नहीं करना चाहिए था। सारे आंदोलन का मतलब खत्म हो जाता है। उन्होंने आगे कहा- यह सच में जेनजी मूवमेंट है। अगर केंद्र सरकार अभी भी यह समझ रही है कि यह सिर्फ सोशल मीडिया वाले लोग हैं, तो ऐसा नहीं है। यह कॉकरोच निकल चुका हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आंदोलनकारियों की मांगों पर बातचीत करने की अपील करते हुए कहा- अगर इनकी मांगें नहीं मानेंगे तो आपका किला गिरा देंगे। जितना अहंकार है, उसे छोड़ दो। सोनम वांगचुक से बात करो। मंत्री हरजोत सिंह बैंस की बड़ी बातें संसद मार्च के 5 PHOTOS देखिए… *************** ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ PU में RSS नेता के आने पर बवाल: छात्रों ने विरोध किया तो पुलिस ने खदेड़ा; बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, फिर भी पीटा चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े नेताओं के आने पर हंगामा हो गया। यहां कई छात्र संगठनों ने कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन्हें रोकने के लिए पुलिस बुलाई गई। (पढ़ें पूरी खबर)
Related Posts
दिल्ली होटल अग्निकांड, एलजी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग:संधू बोले- बिना इजाज़त ना हो कंस्ट्रक्शन, एक्शन प्लान बनाने का आदेश
नई दिल्ली। मालवीय नगर इलाके में बुधवार को ‘फ्लोरिश स्टे बीएंडबी’ रेस्टोरेंट में लगी आग…
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, रंजना देसाई की अध्यक्षता में समिति बनी
महाराष्ट्र सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में आगे बढ़…
मानसून अगले हफ्ते केरलम पहुंचेगा, रफ्तार कम रहेगी:पूरे देश को देरी से कवर करेगा; MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में अगले 7 दिन हीटवेव अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। फिलहाल यह अंडमान-निकोबार द्वीप…
