आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर देश के युवाओं के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की है। पंजाब से जारी एक वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि देश भर से आए हजारों-लाखों युवा इस वक्त दिल्ली के कनॉट प्लेस, जनपथ और जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से एकत्र हुए हैं, लेकिन सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। केजरीवाल ने सरकार के रवैये पर तीखा प्रहार करते हुए कहा- “देश का सारा युवा लाखों की संख्या में जंतर-मंतर पर जमा हो गया है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठीचार्ज करवा रही है, इंटरनेट बंद कर रही है और उन्हें संसद जाने से रोका जा रहा है, जो कि बिल्कुल गलत है। पहले आप इनके पेपर लीक करवा देते हो, फिर बार-बार री-इवैल्युएशन होता है। आखिर बच्चे जाएं तो जाएं कहां?” ‘अपना अहंकार छोड़ें पीएम, बच्चों से खुद बैठकर बात करें’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वे अपना अहंकार छोड़ें और इन बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनसे खुद बैठकर बात करें, क्योंकि यह हमारे ही देश के बच्चे हैं जो सड़कों पर सिर्फ न्याय की मांग कर रहे हैं। पेपर लीक मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भी हुए भावुक वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी छात्रों का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों बच्चे सुबह 3 बजे उठकर और 14-14 घंटे की कठिन पढ़ाई करके NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन बड़े और अमीर लोग दो दिन पहले ही पेपर लीक करवा कर उसे खरीद लेते हैं। मुख्यमंत्री मान ने स्पष्ट किया कि वे जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के इस प्रदर्शन का पूरा समर्थन करते हैं और वे छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
Related Posts
लाजपत नगर अस्पताल को मिली सीएम रेखा की सौगात:नए ब्लॉक और फिजियोथेरेपी सेंटर का किया शुभारंभ, ₹4 करोड़ की लागत से बने
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नगर निगम संचालित लाजपत नगर कॉलोनी अस्पताल…
CJI बोले-छात्र गलत हों, तब भी उन्हें विरोध का अधिकार:हैदराबाद यूनिवर्सिटी में विरोध करने वाले छात्रों का पंजीयन रोकने पर बार काउंसिल को फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद पर काउंसिल…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा याचिका खारिज की
दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है।…
