पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को राहत मिली है। हाईकोर्ट ने सोमवार तक एक्शन पर रोक लगा दी। इसमें पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें डिटेल एफिडेविट दाखिल करने को कहा है। राज्य सरकार के वकील ने कहा कि अभी उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है कि एफआईआर दर्ज हुई या नहीं। सोमवार को इस बारे में जानकारी देंगे। दरअसल, पाठक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पंजाब सरकार द्वारा उनके खिलाफ दर्ज केस की कॉपी मांगी थी। पाठक की याचिका पर हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। पाठक ने कहा था कि उन्हें यह बताया जाए कि दो केस कहां रजिस्टर किए और उनमें कौन सी धाराएं लगाई गईं। इसके साथ हाईकोर्ट ने ट्राइडेंट ग्रुप पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। AAP से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक हैं। कोर्ट ने कहा है कि ट्राइटेंड ग्रुप पर 30 दिन का समय देकर ही कार्रवाई की जा सकेगी। राजिंदर गुप्ता की ट्राइडेंट ग्रुप की बरनाला स्थित फैक्ट्री पर 7 दिन पहले पीपीसीबी ने रेड की थी, जिसके खिलाफ उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। राजिंदर गुप्ता की सिक्योरिटी हटाने को लेकर अभी कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया है। याचिका में पाठक ने क्या कहा… AAP सरकार के खिलाफ खोला था मोर्चा
FIR की सूचना से भाजपा समेत तमाम विरोधी दलों ने आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। आम आदमी पार्टी के नेताओं और मुख्यमंत्री ने भी यहां तक कह दिया था कि, जिसने गलत काम किए होंगे उनके खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही। मुख्यमंत्री के इस तरह के बयान के बाद पाठक को लगा कि पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है, लेकिन पुलिस उन्हें बता नहीं रही है। इस वजह से उन्होंने अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। राजिंदर गुप्ता के बारे में जानिए…. करोड़पति राजिंदर गुप्ता के पास न कार न घर
राज्यसभा चुनाव में दिए हलफनामे के मुताबिक, राजिंदर गुप्ता 10वीं पास हैं। उनके पास न तो अपनी कोई कार है, न ही कृषि लायक जमीन और न ही कोई व्यापारिक इमारत है। लेकिन उनका परिवार 5 हजार 53 करोड़ की चल-अचल जायदाद का मालिक है। इसमें से 4338.77 करोड़ की चल और 615.74 करोड़ की अचल संपति है। उनके परिवार के पास 11.99 करोड़ रुपए के जेवरात हैं। परिवार पर कोई कर्ज नहीं
राजिंदर गुप्ता ने 1975 में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के सरकारी मॉडल हाई स्कूल लुधियाना से 10वीं पास की। दिलचस्प बात यह भी है कि ट्राइडेंट का इतना बड़ा बिजनेस खड़ा करने वाले गुप्ता परिवार पर किसी भी तरह का कोई कर्ज नहीं है।
