देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में जेनिथ वाटरफॉल में अचानक पानी का लेवल बढ़ गया, जिसमें 100 टूरिस्ट फंस गए। उन्हें रस्सी की मदद से निकाला गया। नालासोपारा में सड़क पर पानी भरने से 20 कारें उसमें डूब गईं। मुंबई में 64 पेड़ गिर गए और 8 मकानों की दीवारें ढह गईं। मुंबई में अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-NCR में रविवार को अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। गुजरात के जूनागढ़ में कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। भावनगर में एक कार पानी में बह गई। बिहार में मानसून एक्टिव है। कोसी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के साथ कटाव शुरू हो गया है। तेज कटाव के कारण रविवार को खगड़िया जिले के शिशवा गांव के छह घर नदी में समा गए, जबकि कई अन्य मकान अभी भी कटाव के मुहाने पर हैं। मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
पंजाब- AAP सरकार ने भज्जी की Y सिक्योरिटी छीनी:केंद्र ने CRPF की सुरक्षा दी; सांसद साहनी बोले-केजरीवाल ने मुझसे इस्तीफा मांगा
आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचा घमासान थम…
दिल्ली में एक ही जगह मिलेंगी सरकारी सेवाएं:18 से 42 स्थानों पर लगेंगे जन कल्याण शिविर; सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर
दिल्ली सरकार आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान तरीके से उपलब्ध…
देश के प्रमुख ठिकानों पर ड्रोन अटैक की आशंका:सरकार का एजेंसियों को अलर्ट- इन जगहों पर सुरक्षा बढ़ाएं; एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती शुरू
केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि सीमाओं पर मौजूद महत्वपूर्ण ठिकानों पर दुश्मन ड्रोन…
