सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद (40) हत्याकांड में परिजनों ने दिल्ली के नरेला में ढ़ाई घंटे तक सड़कें जाम रखी। ग्रामीण शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कुंडली-सिंघु और नरेला-नाहरी रोड पर बैठ गए। गांव की सैकड़ों महिलाएं भी नरेला के मीर सिंह मार्केट के सामने ही सड़क पर बैठ गईं। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें रहीं। परिवार से बात करने के लिए दिल्ली के रोहिणी DCP शशांक जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रमोद के बड़े भाई विनोद को गले लगाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। विनोद ने रोते हुए कहा- देश में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही गरीब के बच्चों को न्याय दिला सकते हैं। नाहरी गांव के बेटे का घर उजड़ गया। हमे बस न्याय दे दो। इस पर DCP ने कहा, हमारी 50 टीमें इस केस पर लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर आपके सामने लाएंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। बता दें कि गुरुवार को सोनीपत के नाहरी गांव निवासी प्रमोद की दिल्ली के नरेला में जिम के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों को अनुसार, प्रमोद ने अपनी डिफेंडर और एंडेवर कार को मोडिफाई कराकर बुलेटफ्रूफ करवाया था। धरने की तस्वीरें देखिए:- प्रमोद की कंडक्टर से प्रॉपर्टी डीलर बनने की कहानी – सोनीपत के नाहरी गांव के रहने वाले प्रमोद के पिता डिफेंस में नौकरी करते थे। उनकी 75 वर्षीय मां साबो देवी रोते हुए कहती है- वह नौंवी में पढ़ता था। उसके बाब्बू (पिता) का निधन हो गया था। इसके बाद बड़े बेटे विनोद को नौकरी मिली थी, जिससे घर का चूल्हा चला। – मां साबो ने बताया कि प्रमोद ने 12वीं करने के बाद परिवार की मदद के लिए प्राइवेट बस में कंडक्टर की नौकरी शुरू की। इसके बाद उसने ठेके पर बस ली और दिल्ली में बसें चलाईं। कुछ समय बाद उसने डिफेंस में कांट्रेक्ट बेस पर ड्राइवर की नौकरी भी की। – साबो देवी के अनुसार, करीब 15 साल पहले प्रमोद ने नौकरी छोड़कर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। इसके दम पर ही उन्होंने ने गांव में एक आलीशान मकान, ऑफिस और ‘मुकुल’ नाम से एक मैरिज हॉल बनाया। – प्रमोद चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। एक बहन है, जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उनके 2 बच्चे भी है। घटना के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
दक्षिण दिल्ली में लोगों के द्वार पहुंची पीएम-उदय योजना:तेखंड में पहला विशेष कैंप शुरू, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किया उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री उदय (पीएम-उदय) योजना के तहत अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मकानों के…
सरकार ने फिर दोहराया- पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं:यह विदेश यात्रा के लिए जारी होने वाला डॉक्यूमेंट, 8% से भी कम भारतीयों के पास है
केंद्र सरकार ने एक बार फिर से कहा है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं…
दिल्ली में सैकड़ों साधकों के साथ CM ने किया योग:’विकसित भारत नर्सरी’ का लिया जायजा; बोलीं-योग मन, मस्तिष्क-आत्मा के बीच सामंजस्य का विज्ञान
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरी दिल्ली योग के रंग में सराबोर नजर…
