बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना:MP में 24 सितंबर से भारी बारिश, यूपी के उन्नाव में सड़कों पर नावें चल रहीं

बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम बन रहा है, जिसके मंगलवार तक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। अगर चक्रवात बनता है, तो बांग्लादेश ने इसका नाम ‘अर्नब’ रखा है। इसका असर भारत के आठ राज्यों में देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर रहेगा। मौसम विभाग ने 24 सितंबर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक मानसूनी कोटे की 91% बारिश हो चुकी है। यूपी में मानूसन कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि, कई अब भी कई नदियां उफान पर हैं। ललितपुर में बेतवा का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। उन्नाव में गलियों में नावें चल रही हैं। 21 से 26 सितंबर तक कई जिलों में बारिश हो सकती है। केरलम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में यलो अलर्ट जारी किया है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में देखें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version