दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने 17 साल के दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर आई थी। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7 बजे दोनों ने मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद आस्था कुंज पार्क के अंदर चले गए। शाम करीब 7:30 बजे 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग और उसके दोस्त को धमकाया। इसके बाद नाबालिग से रेप किया। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एक युवक ने दोस्त को पकड़ा, तीनों पर रेप का आरोप पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने बताया कि तीनों में से एक युवक ने उसके दोस्त को पकड़ लिया था।अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। रात 8:45 बजे मिली PCR कॉल दिल्ली पुलिस को रात करीब 8:45 बजे कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास रेप की सूचना मिली। यह जानकारी PCR कॉल के जरिए मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Related Posts
215 कुलपतियों-शिक्षाविदों ने प्रियंका को चिट्ठी लिखी:कहा- मतभेद भले हों, लेकिन मजाक न उड़ाएं; कानपुर IIT डायरेक्टर को गोमूत्र विशेषज्ञ कहा था
देशभर के 215 वर्तमान और पूर्व कुलपतियों और शिक्षाविदों ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को…
दिल्ली होटल अग्निकांड: सीएम ने घायलों से की मुलाकात:मुआवजे का किया ऐलान; मृतक के परिजनों को ₹10 लाख, घायल को ₹5 लाख
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को ‘फ्लोरिश स्टे बीएंडबी’ रेस्टोरेंट में लगी आग…
CJP-BJP में ‘दिमागी नक्सल’ पोस्ट पर विवाद:गौरव भाटिया ने माफी की मांग की; सौरव दास ने पोस्ट हटाकर पूछा- बयान से असहमत हैं तो बताएं
CJP प्रवक्ता सौरव दास और BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया के बीच शुक्रवार को X पर…
