बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती के उफान से बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। भागलपुर के अकबरनगर में रिंग बांध ओवरफ्लो होने से सुल्तानगंज की 9 पंचायतों के 4 हजार घर डूब गए हैं। महाराष्ट्र के अंबोली में चेरापूंजी से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। IMD के मुताबिक अगस्त तक 250 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सितंबर तक 400 इंच की संभावना है। यूपी में वाराणसी, प्रयागराज समेत 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को 49 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में मानसूनी बारिश के दो सिस्टम सक्रिय हैं। इनके असर से अगले चार दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा। राजस्थान के झालावाड़ में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सोमवार की छुट्टी रही। देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
बिहार के 12 जिलों में बाढ़, 4 हजार घर डूबे:महाराष्ट्र के अंबोली में चेरापूंजी से भी ज्यादा बारिश; MP में 4 दिन का अलर्ट
