दिल्ली के कालकाजी इलाके में 11वीं कक्षा के छात्र सैयद हुसैन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, पार्क के पास छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद दो से तीन लोगों ने 19 साल के सैयद पर हमला किया। घायल छात्र को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु सीएम विजय को धमकी देने वाले डीएमके विधायक गिरफ्तार, कहा था- हड्डियां तोड़ देंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख विजय को सार्वजनिक मंच से हड्डियां तोड़ने की धमकी देने के आरोप में डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया। तूतुकुडी में सभा के दौरान विधायक ने यह भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद ये वायरल हुआ था। टीवीके कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी की सजा घटाई, कहा- सुधार की संभावना सुप्रीम कोर्ट ने 2016 के दुष्कर्म मामले में दोषी व्यक्ति की सजा उम्रकैद से घटाकर 20 साल कर दी। कोर्ट ने सोमवार को कहा कि अपराध के समय उसकी उम्र 25 साल थी, इसलिए उसके सुधरने की संभावना है। सजा में छूट का लाभ भी मिलेगा। जस्टिस संजय करोल और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि दोषी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। जेल में उसका आचरण भी अच्छा रहा है। राज्य सरकार ने ऐसा कोई रिकॉर्ड पेश नहीं किया, जिससे लगे कि सुधार संभव नहीं। ट्रायल कोर्ट ने उसे पूरी उम्र तक कठोर कारावास की सजा दी थी। पीड़िता को 25 हजार रुपए जुर्माना देने का आदेश भी था। दिल्ली हाई कोर्ट ने इसे बरकरार रखा था। मामले में आरोप था कि पीड़िता ने रात में दिल्ली रेलवे स्टेशन से रिक्शा लिया। चालक ने घर छोड़ने के बजाय उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। 7 सितंबर 2016 को एफआईआर दर्ज हुई। बेंच ने कहा, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक बदलाव के बावजूद पितृसत्तात्मक सोच से बाहर निकलने की कोशिशों के बीच ऐसी घटनाएं जारी हैं।
Related Posts
GOA में E20 के खिलाफ AAP करेगी बड़ा इकट्ठ:मंगलवार दोपहर 3 बजे शुरू होगा दूसरा टाउनहॉल, लोगों की समस्याओं को करेंगे उजागर- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को ई-20 पेट्रोल के खिलाफ दूसरा…
भाजपा बोली- महिला प्रतिनिधित्व पर कांग्रेस की कथनी-करनी अलग:4 राज्यों में सरकार लेकिन सिर्फ 3 महिला मंत्री, हिमाचल-कर्नाटक में महिलाओं को एक पद भी नहीं
तेलंगाना में वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद भाजपा ने…
मानसून अगले हफ्ते केरलम पहुंचेगा, रफ्तार कम रहेगी:पूरे देश को देरी से कवर करेगा; MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में अगले 7 दिन हीटवेव अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। फिलहाल यह अंडमान-निकोबार द्वीप…
