नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। यह स्टेशन फेज-V(ए) के तहत विकसित की जा रही मैजेंटा लाइन के जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग विस्तार परियोजना का हिस्सा है। निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, डीएमआरसी के अध्यक्ष कटिकिथला श्रीनिवास तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। डीएमआरसी के अनुसार, केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को ट्रिपल-इंटरचेंज स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां नई मैजेंटा लाइन का स्टेशन मौजूदा यलो और वायलेट लाइन से सीधे जुड़ जाएगा। इससे लुटियंस दिल्ली, केंद्रीय मंत्रालयों और प्रशासनिक क्षेत्रों तक पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। करीब 9.9 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में नौ भूमिगत स्टेशन होंगे। इनमें शिवाजी स्टेडियम, युगे युगीन भारत, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल-हाई कोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ स्टेशन शामिल हैं। डीएमआरसी का कहना है कि यह परियोजना नई दिल्ली के प्रमुख सरकारी कार्यालयों, न्यायिक संस्थानों, राष्ट्रीय स्मारकों और कन्वेंशन सेंटरों तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। साथ ही, इससे मेट्रो नेटवर्क की दक्षता बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक सुगम एवं तेज यात्रा का विकल्प मिलेगा। परियोजना की प्रमुख विशेषताएं केंद्रीय सचिवालय स्टेशन क्यों खास
Related Posts
मानसून महाराष्ट्र-आंध्र तक पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में देर से पहुंचेगा:केरलम में बारिश का रेड अलर्ट, वायनाड-कासरगोड में स्कूल बंद, ट्रेकिंग पर रोक
तीन दिन की देरी के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को यह…
राहुल ने दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों के साथ खाना खाया:यूनिफॉर्म पहनी, पार्क में जमीन पर बैठे, आधे घंटे बातचीत की; कहा- संसद में मुद्दे उठाएंगे
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के बंगाली मार्केट में बने…
गुजरात में भारी बारिश, 5 की मौत:असम में बाढ़ से 24 घंटे में 14 मौतें, MP- यूपी, राजस्थान में बारिश का अलर्ट; अमरनाथ यात्रा फिर शुरू
गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं।…
