सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अदालती कार्यवाही पोस्ट करने पर रोक लगा दी है। हालांकि, अदालती कार्यवाही की न्यूज रिपोर्टिंग पर रोक नहीं लगाई गई है। सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने साफ तौर पर कहा है कि कोर्ट 24×7 मनोरंजन चैनल नहीं हो सकता है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने कोर्ट की कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग और वीडियो शेयरिंग पर रोक लगाने की मांग वाली एक PIL पर अंतरिम आदेश पारित किया। पुरी में भगवान जगन्नाथ के लौटने की बहुडा यात्रा शुरू,रथ खींचने हजारों लोग पहुंचे ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को बहुडा यात्रा शुरू हुई। यह भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर वापसी की यात्रा है। तीनों गुंडिचा मंदिर में एक हफ्ते तक रहने के बाद वापस लौटते हैं। लाखों भक्तों ने भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों के रथ खींचने शुरू किए। रथ खींचने की शुरुआत देवताओं की पारंपरिक ‘पहांडी’ यात्रा (गुंडिचा मंदिर से रथों तक जुलूस) और पुरी के नाममात्र के राजा गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव द्वारा ‘छेरा पहरा’ (सफाई) की रस्म पूरी होने के बाद हुई। ED ने Gameskraft की 1,906 करोड़ की संपत्ति अटैच की, गेमिंग से अवैध कमाई का आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Gameskraft से जुड़े मामले में 1,906 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच करने की जानकारी दी। एजेंसी का आरोप है कि कंपनी ने ऐसा “लत लगाने वाला” गेमिंग माहौल बनाया, जिससे खिलाड़ी बार-बार दांव लगाते रहे और कंपनी ने इससे बड़ी रकम कमाई। PTI के मुताबिक, 22 जुलाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई इस कार्रवाई में बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड, कन्वर्टिबल नोट्स, इक्विटी शेयर, एक फार्महाउस और कई आवासीय व व्यावसायिक अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं। ये संपत्तियां गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज प्रा.लि के शेयरधारकों, उनके परिवार के सदस्यों, निजी फैमिली ट्रस्ट और संबंधित संस्थाओं के नाम पर हैं।
Related Posts
AAP छोड़ते ही राघव चड्ढा के 14 लाख इंस्टाग्राम-फॉलोअर्स घटे:संजय सिंह बोले- 7 राज्यसभा सांसदों को अयोग्य ठहराने के लिए सभापति को चिट्ठी लिखेंगे
आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम…
दिल्ली की 91 कॉलोनियों लेकर सीएम ने की मीटिंग:जल्द ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से करेंगी मुलाकात, ओ-जोन की समस्या उठाएंगी
नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना किनारे ओ जोन से में रहने वाले 91 कॉलोनियों के…
NEET री-एग्जाम- नागपुर के छात्र का सेंटर अबू धाबी:भुवनेश्वर की स्टूडेंट का सेंटर 2300km दूर देहरादून; NTA की सफाई- कैंडिडेट ने खुद शहर बदला
देशभर में NEET-UG री-एग्जाम से एक दिन पहले एग्जाम सेंटर के अलॉटमेंट में गड़बड़ी के…
