मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। भोपाल में तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में गुरुवार सुबह से देर शाम तक 61 जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। सबसे ज्यादा 131.6 मिमी बारिश महोबा में दर्ज की गई। वहीं, नेपाल में बुधवार सुबह आई बाढ़ के बाद 6 लाशें बहकर यूपी आईं। इनमें 2 महिलाएं हैं। किसी की पहचान नहीं हो पाई है। नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट है। खगड़िया में गंगा और गंडक खतरे के निशान से ऊपर बर रही हैं। कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। शिमला मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड्स और भारी बारिश के चलते राज्य में 70 सड़कें बंद हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली की चार मंजिला इमारत में लगी आग:एयर कंडीशनर से भड़की, शॉर्ट सर्किट होने का शक, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
नई दिल्ली। साउथ जिले के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में मंगलवार…
दिल्ली के 75 सीएम-श्री स्कूलों में लगेगा वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम:IGL, शिक्षा निदेशालय और अहसास फाउंडेशन के बीच समझौता, CSR पहल के तहत होगा काम
दिल्ली को पानी के संकट से उबारने और पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में…
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड, परिजनों ने जाम की दिल्ली की सड़कें:DCP ने भाई गले लगाया, बोले- 50 टीमें लगी; जिम के बाहर गोलियों से भूना था
सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद (40) हत्याकांड में परिजनों ने दिल्ली के नरेला में ढ़ाई…
