दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘अपलिफ्टमेंट एंड रोजगार फॉर वूमेन/ट्रांसजेंडर ग्रीन ई-ऑटो’ यानी ‘दुर्गा’ योजना को मंजूरी दी गई। योजना के पहले चरण में 1,300 गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को इलेक्ट्रिक ऑटो का मालिक और चालक बनने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य उन्हें सम्मानजनक स्वरोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के साथ परिवहन क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। योजना के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की परिवहन क्षेत्र में भागीदारी, अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी और स्वच्छ व टिकाऊ शहरी परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। सरकार के अनुसार, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ सुरक्षित परिवहन से जोड़ना योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-छूने से देवता अपवित्र कैसे होते हैं:सबरीमाला के वकील बोले- भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी, इसलिए पूजा की प्रथा भी वैसी
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री और धार्मिक भेदभाव से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट…
जनसुनवाई में CM रेखा गुप्ता ने सुनीं दिल्लीवासियों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिल्ली…
TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा, ‘बंगाल में सीटों पर जीत का अंतर SIR में…
