मानसून 6 दिन में 16 राज्यों तक पहुंच गया है। मंगलवार को मानसून ने पश्चिम बंगाल में एंट्री की। फिलहाल यह मुंबई से करीब 150 किमी दूर है और अगले 48 घंटे में शहर में दस्तक दे सकता है। वहीं, अगले सप्ताह तक यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक पहुंच सकता है। मानसूनी हवाओं के असर से कई मैदानी राज्यों में गर्मी कम हुई है। साथ ही प्री-मानसून के कारण कई जगह 50-60kmph रफ्तार से आंधी और तेज बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार को आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए। केरल और कर्नाटक में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को बेंगलुरु और बेलगावी में भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया। कुछ जगहों पर गाड़ियां पानी में बहती नजर आईं। इधर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी का असर बना हुआ है। कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। सोमवार को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 45.6°C दर्ज किया गया। मानसून अपडेट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 10 जून: 11 जून: 8 राज्यों में लू का अलर्ट; राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे गर्म पारा 45°C राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी फिर तेज हो गई है। IMD ने आज 8 राज्यों में लू का अलर्ट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान एक बार फिर 45°C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिल्ली में भी सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4°C दर्ज किया गया। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: जबलपुर-बड़वानी समेत 18 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, कल से 2 दिन हीटवेव की चेतावनी मध्य प्रदेश के जबलपुर-बड़वानी समेत 18 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 10 और 11 जून को 5 जिलों भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मानसून की एंट्री 15 से 18 जून के बीच हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: लखनऊ-उन्नाव में आंधी-बारिश, एक की मौत, आज 16 जिलों में हीटवेव का भी अलर्ट उत्तर प्रदेश के लखनऊ, उन्नाव और आसपास के इलाकों में सोमवार रात तेज आंधी और बारिश हुई। उन्नाव में कई पेड़ उखड़े। पेड़ के नीचे दबने से 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। कई गांवों की बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म, तापमान 45.6° रहा; आज 7 जिलों में आंधी-बारिश, 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट राजस्थान का श्रीगंगानगर सोमवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 46.6° रहा। इसके अलावा जैसलमेर, बीकानेर में भी तापमान 44°C से 46°C के बीच रहा। आज अलवर, भरतपुर, दौसा समेत 7 जिलों में आंधी बारिश और जैसलमेर-जोधपुर समेत 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना समेत 8 जिलों का तापमान 41°C के पार, 43.4°C के साथ रोहतास सबसे गर्म बिहार में सोमवार को पटना समेत प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 41°C से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा 43.3°C रोहतास का रहा। बक्सर में 42.7°C और कैमूर में 42.4°C तापमान रहा। आज चंपारण-शिवहर समेत 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट भी है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंंड: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समते 8 जिलों में बारिश के आसार, देहरादून में अधिकतम तापमान 37°C उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है। आज भी 8 जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में आंधी-बारिश की चेतावनी है। सोमवार को भी चंपावत, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी में तेज बारिश हुई थी। सोमवार को सबसे अधिक 37°C तापमान देहरादून का रहा। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में कल से गर्मी से राहत:अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट; राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म
देश के 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार से गर्मी से राहत मिलने वाली है।…
दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:इनमें डेढ़ साल का बच्चा शामिल; 15 लोग बचाए गए, AC में ब्लास्ट की आशंका
दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह…
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में डेंटल फैकल्टी की वर्कशॉप:तंबाकू छोड़ने की काउंसलिंग, क्लिनिकल तकनीकों की दी ट्रेनिंग, नशे से दूर रखने पर जोर
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ डेंटिस्ट्री ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस…
