पीएम मोदी ने गुरुवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर कहा कि परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। यह मोदी की गारंटी है और वादा है। विपक्ष इसका क्रेडिट ले सकता है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एक नैरेटिव गढ़ा जा रहा है कि 3 बिलों से साउथ के राज्यों की लोकसभा सीटें कम हो जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘लोकसभा की कुल 543 सीटों में दक्षिण राज्यों की 129 सीटें हैं। परिसीमन के बाद यह बढ़कर 195 हो जाएंगी। तमिलनाडु की सीटें 39 से बढ़कर 59 होंगी।’ प्रियंका गांधी ने कहा, ‘वे (पीएम) कह रहे हैं कि उन्हें इसका श्रेय नहीं चाहिए। मैं कहती हूं कि बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं पहचान लेती है। सावधान हो जाइए नहीं तो पकड़े जाएंगे।’ बिलों पर चर्चा के लिए 16 और 17 अप्रैल को 15 घंटे का समय तय किया गया है। कल शाम 4 बजे वोटिंग की जाएगी। संशोधन बिल में लोकसभा सांसदों की संख्या 850 करने का प्रस्ताव है। पीएम की स्पीच की 4 बड़ी बातें, बोले- इसमें राजनीतिक लाभ नहीं लोकसभा कार्यवाही की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
कॉकरोच जनता पार्टी का दावा- वेबसाइट बंद, इंस्टाग्राम हैक:फाउंडर बोले- सरकार तानाशाह, आंदोलन नहीं रोक सकती; सोनम वांगचुक ने कहा- मैं भी कॉकरोच
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को सरकार पर इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने और वेबसाइट…
3 महीने तक दिल्ली कैंट पर नहीं रुकेंगी कई ट्रेनें:स्टेशन निर्माण कार्य शुरू, महेंद्रगढ़ के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
दिल्ली मंडल के अंतर्गत दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे मेजर अपग्रेडेशन कार्य के…
संसद में विपक्ष के टोकने पर शाह नाराज:कहा- मैं बैठ जाता हूं, इन्हें बोलने दीजिए; हम देश को उत्तर-दक्षिण में नहीं बांटने देंगे
गृहमंत्री अमित शाह अब महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन बिलों पर लोकसभा में जवाब…
