मानसून सबसे एक्टिव फेज में पहुंच गया है। इस वक्त देश के ऊपर दो सिस्टम मौजूद हैं। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया आज ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ से होते हुए आगे बढ़ रहा है। इसके असर को देखते हुए IMD ने अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा और अगले 5-6 दिनों में पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मंगलवार को भी उत्तर भारत में भारी बारिश हुई, जिससे हिमालयी राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई। हिमाचल में 108 सड़कें बंद हैं। इधर, उत्तराखंड में भूस्खलन से तीर्थयात्रा के रास्ते बंद हो गए। भारी बारिश की चेतावनी के कारण अधिकारियों ने चारधाम यात्रा को 2 दिनों के लिए रोक दिया है। दिल्ली में भी भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम हुआ, बाजारों में घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारों के कारण राजधानी की रफ्तार धीमी पड़ गई। सैटेलाइट मैप में देखें देश में कहां-कहां बादल छाए देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…. गुजरात में टाटा मोटर्स के प्लांट में पानी भरा भारी बारिश और बाढ़ का असर देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स पर भी पड़ा है। कंपनी के गुजरात में अहमदाबाद से 22 किमी दूर स्थित साणद प्लांट और आसपास मौजूद कई सप्लायर की यूनिट में बाढ़ से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बताया है कि साणंद प्लांट में बनने वाली टियागो हैचबैक, टिगोर कॉम्पैक्ट सेडॉन, नेक्सन और सिएरा एसयूवी के उत्पादन पर असर पड़ा है। प्लांट और सप्लायर इकाइयों में बहाली का काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। कंपनी के मुताबिक, बाढ़ के कारण आपूर्ति पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है। स्थिति जल्द सामान्य होगी। हालांकि मारुति सुजुकी ने रुकावट की सूचना नहीं दी है। कंपनी का प्लांट साणंद से 85 किमी दूर हंसलपुर-बेचाराजी गांव में है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 30 जुलाई: 31 जुलाई:
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:जुबीन गर्ग मौत मामले में मुख्य आरोपी श्यामकनु महंता की जमानत याचिका खारिज
असम के चर्चित जुबीन गर्ग मौत मामले में मुख्य आरोपी श्यामकनु महंता को गौहाटी हाईकोर्ट…
राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 मौतें, यूपी में ओले गिरे:देहरादून में दिन में अंधेरा छाया, तेज बारिश; 4 शहरों में तापमान 44°C पार
यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में रविवार सुबह से बारिश…
हरियाणा- प्रॉपर्टी डीलर को 16 गोलियां मारने वालों का एनकाउंटर:सोनीपत-चरखी दादरी के तीन शूटर गिरफ्तार; भाऊ गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई। स्पेशल…
