CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट CBI की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने दायर की है। इस मामले की सुनवाई विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में बुधवार को हो सकती है। CBI ने कहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हाल ही में 47 NTA अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है। इस मामले में FIR 12 मई को एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर दर्ज की गई थी। अब तक 13 आरोपी हैं न्यायिक हिरासत में चार्जशीट में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरूरे शामिल हैं। इनके अलावा, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार हैं। इनमें 3 केमिस्ट्री, बायोलॉजी और फिजिक्स के विषय विशेषज्ञ हैं। ये सभी अभी न्यायिक हिरासत में हैं। आरोपियों के बैंक खाते और डीमैट फ्रीज पेपर लीक के बाद परीक्षा दोबारा करानी पड़ी थी… जानें पूरा विवाद NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी। सरकार और NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी। 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई थी। इस दौरान देश भर में 18 से ज्यादा छात्रों ने सुसाइड किया था।
Related Posts
दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा SIR:घर-घर पहुंचेंगे 13 हजार बीएलओ; वेरिफिकेशन से पहले ऐप पर ऐसे चेक करें पुराना रिकॉर्ड
नई दिल्ली। राजधानी में मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के लिए 30 जून…
सैदुलाजाब-हौज रानी हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलीं सीएम रेखा:10-10 लाख रुपए की सहायता राशि सौंपी; बोलीं- हादसों के दोषियों को नहीं बख्शेंगे
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में सैदुलाजाब भवन ढहने की…
गाजीपुर कूड़ा फेंकने की जगह पर दिल्ली सरकार सख्त:शहरी विकास मंत्री लिया मौके का जायजा, कचरा निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त लीलाधर…
