बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का नया क्षेत्र बना है इसके चलते IMD ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 15 जिलों में सोमवार को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरलम में आज मौसम साफ रहेगा। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इधर, ओडिशा में लगातार 2 दिन से हो रही भारी बारिश से बालासोर, भद्रक और जाजपुर में जनजीवन पर असर पड़ा है। अबतक 2.37 लाख से ज्यादा लोगों को रिलीफ कैंप पहुंचाया गया है। ओडिशा सरकार ने पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा है। सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और जो छुट्टी पर थे, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने को कहा है। भद्रक, मयूरभंज, क्योंझर और बालासोर में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। उत्कल यूनिवर्सिटी के कई पेपर कैंसिल कर दिए गए हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… मौसम से जुड़े अपडेट्स… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 18 अगस्त 19 अगस्त देश के प्रमुख शहरों का तापमान
Related Posts
बागी सांसद बोले- ठाकरे गुट कांग्रेस में विलय चाहता है:इसलिए अलग हुए; स्पीकर को चिट्ठी सौंपी, शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे
शिवसेना में उसके स्थापना दिवस यानी19 जून से ठीक एक दिन पहले बड़ी टूट हो…
राजस्थान के जयपुर सहित कई शहरों में कॉलोनियां-सड़कें डूबीं:MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा; दिल्ली में 8 दिन में महीनेभर की बारिश हुई
देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। राजस्थान के जयपुर में रविवार सुबह…
मानसून ने 16 राज्य कवर किए, कल मुंबई पहुंचेगा:यूपी के उन्नाव में पेड़ उखड़े, कर्नाटक में गाड़ियां बहीं; MP-राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट
मानसून 6 दिन में 16 राज्यों तक पहुंच गया है। मंगलवार को मानसून ने पश्चिम…
