देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-46°C के बीच है। मध्य प्रदेश के देवास में गर्मी से बचने के लिए 20 कूलर के साथ बारात निकाली गई। राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एक जनरल कोच के निचले हिस्से में आग लग गई। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, गर्मी के कारण ब्रेक पैडल वाले हिस्से में आग लगी थी। मंगलवार को यूपी का बांदा 45.6°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.3°C से ज्यादा तापमान रहा। यहां लू सेंटर बनाए जा रहे हैं, जहां ठंडा पानी और ग्लूकोज का इंतजाम होगा। यूपी के 15 शहरों में आंधी-बारिश हुई। प्रयागराज और आगरा समेत 6 जिलों में आज ओले गिरे। इससे पहले मंगलवार को प्रयागराज में गर्मी और लू को देखते हुए जगह-जगह वाटर ATM लगाए गए हैं। IMD के मुताबिक आज 17 राज्यों में भी आंधी-बारिश हो सकती है। यूपी, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 60kmph की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 30 अप्रैल: 1 मई: देशभर से 12 तस्वीरें… दिल्ली, जयपुर और फरीदाबाद में हल्की बारिश, तापमान गिरा IMD के मुताबिक, आज 10 राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, तिरिपुर, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम शामिल हैं। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले गिर सकते है। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: जयपुर-अलवर में बारिश, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; कोटा में गर्मी से स्कूटी में आग राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट हुई है। कई शहरों का तापमान 5°C तक गिर गया। जयपुर, दौसा और अलवर में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई। आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। कोटा में मंगलवार को गर्मी की वजह से एक स्कूटी में आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: खजुराहो में तापमान 44.8°C पहुंचा, भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन; आज 15 जिलों में लू का अलर्ट प्रदेश में मंगलवार को खजुराहो में सबसे ज्यादा गर्मी रहा, यहां पारा 44.8°C पर पहुंच गया। भोपाल में 43.6°C तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आज ग्वालियर, श्योपुर और मुरैना समेत 15 जिलों में लू का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तर प्रदेश: नोएडा में आंधी-बारिश, मथुरा समेत 3 जिलों में बूंदाबांदी, 58 शहरों में बारिश का अलर्ट नोएडा में बुधवार सुबह आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं, मथुरा, सहारनपुर और मेरठ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से मौसम बदल गया है। आज पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के करीब 58 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: 3 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट, प्री-मानसून का सिस्टम भी एक्टिव होगा; 3°C तक गिरेगा पारा राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तीन मई तक आंधी-पानी की वजह से लू से राहत रहेगी। तापमान में 1° से 3°C तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इसमें 19 जिलों में ऑरेंज और 19 में यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 5. हरियाणा: फरीदाबाद-पलवल में बारिश, 3 जिलों में तूफान का अलर्ट; अधिकतम तापमान में 3.7°C की गिरावट फरीदाबाद और पलवल में बुधवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने पानीपत, सोनीपत और महेंद्रगढ़ के आसपास के इलाकों में तूफान का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3.7°C तक की गिरा है। रोहतक में सबसे ज्यादा 41.3°C तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 6. छत्तीसगढ़: अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 40-50kmph की रफ्तार से हवा चलेगी, 24 घंटे में 2°C गिरा पारा प्रदेश में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 2°C की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले अगले 5 दिनों तक कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 7. उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग और पिथौराढ़ में बर्फबारी, दो शहरों में ओले गिरे; आज सभी जिलों में बारिश की संभावना प्रदेश के 9 जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। वहीं, चंपावत और पौड़ी में ओले भी गिरे। इसके अलावा रुद्रप्रयाग और पिथौराढ़ के हिस्सों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान में गर्मी के चलते ट्रेन के ब्रेक में आग:एमपी में 20 कूलर के साथ निकाली बारात; यूपी के 15 शहरों में आंधी-बारिश
