पीएम मोदी दशहरा के मौके पर दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन मैदान पहुंचे। उन्होंने वहां रामलीला में शामिल कलाकारों की आरती उतारी। फिर प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया। उधर पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान में करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे। अमित शाह ने पंजाब के लुधियाना में रिमोट का बटन दबाकर रावण का पुतला दहन किया। हरियाणा के पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। यह देश में सबसे ऊंचा रावण का पुतला बताया जा रहा है। वहीं, दिल्ली में रावण के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा।
