यूपी में मानसून फिर से कमजोर पड़ गया है, लेकिन पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण गंगा, घाघरा-सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। वहीं, बिजनौर में गंगा का पानी बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। गुजरात में आज सभी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, उत्तराखंड में भी खराब मौसम को देखते हुए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में भी आज स्कूल बंद हैं। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी बढ़ गई है। जैसलमेर, बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। इसकी वजह पश्चिम की तरफ से आ रही गर्म हवाएं हैं। मध्य प्रदेश में मानसून के 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हैं। इसके चलते अगले 2 दिन प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा राजस्थान, बिहार समेत 7 राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सैटेलाइट मैप में देखें, गुजरात पर छाए बादल देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली की जेल में विचाराधीन बंदी की मौत:आजादपुर- लाल बाग का रहने वाला, हत्या और हथियार रखने पर गया था जेल
नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट जिले के हर्ष विहार थाना इलाके में स्थित मंडोली जेल में…
चिंतपूर्णी मंदिर में परिवार ने चढ़ाया चांदी का छत्र:सावन मेले में आया दिल्ली का परिवार; अब तक 1.53 करोड़ रुपए मिला दान
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में दिल्ली के…
कोलकाता में प्लेन पर बिजली गिरी, 142 यात्री सवार थे:दार्जिलिंग में पुल बहा, शिमला में लैंडस्लाइड; मुंबई के नए एयरपोर्ट की छत से पानी गिरा
देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। कोलकाता एयरपोर्ट…
