लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के बंगाली मार्केट में बने टोडरमल पार्क में ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने ऑटोचालकों से बात की। राहुल उनका यूनिफॉर्म पहने भी नजर आए। पार्क में बैठे राहुल के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे ऑटो की सवारी करते भी नजर आए। राहुल ने ऑटो ड्राइवर्स से रोजमर्रा की चुनौतियों, उनकी इनकम, बढ़ते खर्चों और काम करने के हालात के बारे में जाना। उनकी शिकायतें सुनीं, उनकी जीवनशैली और समस्याओं पर चर्चा की। राहुल गांधी और ऑटो ड्राइवर्स की तस्वीरें… राहुल ने कहा- संसद में उठाएंगे ऑटो ड्राइवर्स से जुड़े मुद्दे राहुल पहले मैकेनिक व अन्य से मिले, 4 फोटो ———————————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में राहुल गांधी से मिले ‘मोहम्मद दीपक’: गले लगाया; बोले- कोटद्वार आकर तुम्हारे जिम की मेंबरशिप लूंगा उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा’ शब्द पर हुए विवाद से जुड़े मोहम्मद दीपक फरवरी में राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। जिम ट्रेनर दीपक कुमार ने एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को बचाने के लिए खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताया था। राहुल ने दीपक से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें ‘साहस की लौ’ बताया था। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन
दिल्ली सरकार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में तैनात प्रोजेक्ट ऑफिसर्स और कॉर्डिनेटर्स के मानदेय…
गुरुग्राम सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत, एक गंभीर:तीनों दिल्ली के रहने वाले; रोड पर खड़े कैंटर से टकराई स्कूटी
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार स्कूटी सड़क पर खड़े कैंटर से टकरा…
केंद्र का हलफनामा- SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं:सुप्रीम कोर्ट से कहा- यह सिद्धांत सिर्फ OBC और SEBC पर लागू; याचिकाएं खारिज की जाए
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि अनुसूचित जाति (SC)…
