लोकसभा की मानसून सत्र की आखिरी बैठक गुरुवार को पहली बार वंदे मातरम् से शुरू हुई। इस दौरान पीएम मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पूरा सदन मौजूद था। राष्ट्रगीत के छह अंतरे बजाए गए। इसके बाद लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया और मानसून सत्र खत्म हो गया। राज्यसभा भी राष्ट्रगीत के साथ अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई इसके पहले विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित ‘शुद्धिकरण’ का मुद्दा उठाया। यह कार्यक्रम 8 अगस्त 2026 को वहां कांग्रेस अध्यक्ष की रैली के बाद किया गया था। स्पीकर की चाय पार्टी का बहिष्कार लोकसभा की कार्यवाही के बाद स्पीकर ओम बिरला ने चाय पार्टी दी। इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसद शामिल नहीं हुए। DMK नेता कनिमोझी लोकसभा स्पीकर की पारंपरिक चाय पार्टी में शामिल हुईं। वहीं, राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने सभापति सीपी राधाकृष्णन की ओर से आयोजित चाय पार्टी में हिस्सा लिया। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल थीं। ———————————— ये खबर भी पढ़ें: संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:आखिरी दिन लोकसभा 1 मिनट, राज्यसभा 1 घंटे चली; मोदी-शाह और राहुल सदन में मौजूद रहे संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 1 मिनट चली, जबकि राज्यसभा करीब 1 घंटे चली। लोकसभा में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। स्पीकर ओम बिड़ला ने वंदे मातरम गान के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:ED ने शराब ट्रांसपोर्ट मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के बेटे को गिरफ्तार किया
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और YSRCP नेता कारुमूरी…
मानसून सत्र में 19 कैग रिपोर्ट पेश, चार विधेयक पारित:13 घंटे 19 मिनट चली कार्यवाही; नियम 280 के तहत 52 जनहित के मुद्दे उठे
दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र सफल रहा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रेस…
फोर्टिस अस्पताल की जांच के दौरान मिली कई अनियमितताएं:बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन, फायर सेफ्टी, बेसमेंट का दुरुपयोग, सीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश
नई दिल्ली। शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में मरीज के इलाज में कथित लापरवाही और…
