दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को मयूर विहार फेज-1 स्थित राधाकृष्ण गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गौ-संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गोपाष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि गौमाता के प्रति समाज की जिम्मेदारियों को याद करने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का अवसर है। गुप्ता ने 7 नवंबर 1966 के गौ-रक्षा आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि गोहत्या पर प्रतिबंध की मांग को लेकर संसद के पास प्रदर्शन कर रहे संतों और श्रद्धालुओं को पुलिस गोलीबारी का सामना करना पड़ा था। इस आंदोलन में जान गंवाने वालों का बलिदान गौ-रक्षा के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के योगदान को याद रखना और आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष से परिचित कराना जरूरी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष धार्मिक और सामाजिक महत्व रहा है। गौमाता के प्रति श्रद्धा केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ी है। उन्होंने गौशालाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि गौ-संरक्षण के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। गायों की देखभाल, उचित पोषण, चिकित्सा सुविधाओं और आश्रय की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से गौ-संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इस दिशा में सामूहिक प्रयास करने की अपील की।
Related Posts
दिल्ली में महान वायुसेना अधिकारी को दी श्रद्धांजलि:एलजी संधू बोले- पद नहीं-कर्तव्य सबसे बड़ा; अर्जन सिंह की विरासत हर लोकसेवक के लिए प्रेरणा
दिल्ली के उपराज्यपाल टी.एस. संधू ने शुक्रवार को आयोजित मार्शल ऑफ द एयर फोर्स मेमोरियल…
4 राज्यों में उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग:रिजल्ट 9 अक्टूबर को; बंगाल की 2 विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट शामिल
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों और असम की एक…
दिल्ली में 32 हजार ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य:सीएम रेखा गुप्ता ने की समीक्षा, बोलीं- आधुनिक चार्जिंग हब विकसित होंगे
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार राजधानी को देश की अग्रणी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) सिटी बनाने की…
