विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। साथ ही विपक्षी सांसद बैनर लेकर पहुंचे जिसमें ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ था। इधर, लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे दोबारा शुरू होने पर लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 ध्वनि मत से पास हुआ। लोकसभा और राज्यसभा तीन अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के संसद में दिए गए बयान को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है। सिंह ने कहा था कि जंतर-मंतर और संसद मार्च में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग नहीं हुई थी। संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… संसद सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली के प्रमुख बाजारों में ट्रैफिक समस्या जल्द होगी दूर:व्यापारियों से एलजी संधू ने की मीटिंग, अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक पर चर्चा
दिल्ली के प्रमुख बाजारों में पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं के समाधान की…
भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में डिजिटल गवर्नेंस को कैबिनेट की मंजूरी, ₹122.60 करोड़ का बजट
ओडिशा कैबिनेट ने बुधवार को 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। ये प्रस्ताव 6 बड़े…
MP के डिंडौरी और पन्ना में सभी स्कूल बंद:यूपी के 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात, हिमाचल में अब तक 205 की मौत
देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में…
