दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया। केंद्र सरकार ने 1994 बैच के AGMUT कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया है। वह मौजूदा पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा का स्थान लेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अनुराग कुमार कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। वहीं, सतीश गोलचा को नई तैनाती तक उपराज्यपाल (एलजी) कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। IB में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे अनुराग कुमार फिलहाल इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। नियुक्ति से एक दिन पहले कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उन्हें उनके मूल AGMUT कैडर में वापस भेजने की मंजूरी दी थी। राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी अभियानों और संवेदनशील खुफिया मामलों में तीन दशक से अधिक के अनुभव के कारण उन्हें राजधानी की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह मंत्रालय के आदेश में केवल उनकी नियुक्ति सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में वीवीआईपी सुरक्षा, बढ़ते साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आगामी संवेदनशील आयोजनों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अनुराग कुमार का खुफिया तंत्र में लंबा अनुभव कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मददगार साबित होगा। हालांकि, सरकार ने नियुक्ति के पीछे किसी विशेष कारण का आधिकारिक उल्लेख नहीं किया है। गृह मंत्रालय के आदेश में केवल उनकी नियुक्ति और सतीश गोलचा की नई तैनाती तक की व्यवस्था का उल्लेख किया गया है।
Related Posts
मानसून को एक साथ 5 सिस्टम रोक रहे:अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आगे नहीं बढ़ रहीं, 19 राज्य बारिश को तरसे
मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना…
प्रवेश वर्मा मानहानि मामले में दो गवाहों के बयान दर्ज:गवाहों ने कोर्ट में कहा-सोशल मीडिया पोस्ट से मंत्री, उनके परिवार की प्रतिष्ठा को पहुंची ठेस
नई दिल्ली। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी…
पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा छीनी:AAP का दावा- केंद्र से Z+ सिक्योरिटी मिलेगी, पूछा- सांसद हमारा, ये मेहरबान क्यों
आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच का विवाद और…
