मध्यप्रदेश के कई जिलों में बुधवार को भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। उत्तरप्रदेश के कई जिलों तेज बारिश जारी है। 2 दिनों में बारिश की वजह से हुए हादसों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के भी 8 जिलों में हाईअलर्ट है। साथ ही बक्सर से लेकर पटना, बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा उफान पर है। खगड़िया में 100 से ज्यादा घर और स्कूल पानी में डूबे हैं। उत्तराखंड के देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश का यलो अलर्ट है। भारी बारिश के चलते 9 जिलों की 78 सड़कें बंद हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
AAP सांसद संजय सिंह BJP पर हमलावर:बोले- भाजपा सरकार बनी ‘पेपर लीकिया सरकार’, केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कसा तंज
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार…
MP में नर्मदा समेत कई नदियां उफान पर:बिहार के 18 जिले बाढ़ की चपेट में, यूपी के बरेली में घर डूबे
मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से के बाद अब मानसूनी सिस्टम पश्चिमी हिस्से को भी तरबतर…
हिमाचल में लैंडस्लाइड से नदी का बहाव रुका:केदारनाथ में 1500 लोगों का रेस्क्यू; जयपुर में ओले गिरे; यूपी में 8 नदियां उफान पर
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार सुबह जांगलीख पुल के पास लैंडस्लाइड हो गया।…
