मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को तरबतर करने के बाद अब मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम पूर्वी हिस्से में एक्टिव होगा। शुक्रवार से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में इन दोनों जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है। यूपी में गुरुवार को मौसम बदल गया। गोरखपुर, आजमगढ़ समेत 15 जिलों में बारिश हुई। नदियों के उफान पर होने से 16 जिलों में 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ है। मौसम विभाग ने बिहार में पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, सीवान, नालंदा और सीतामढ़ी में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 15 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के चमोली में पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड हो गई और पानी रिसने लगा। मलबा और पानी भरने से अंदर काम कर रहे 22 मजदूर फंस गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में टनल से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
राजस्थान के सवाई माधोपुर में तेज बारिश:एमपी के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; केदारनाथ-बद्रीनाथ और गंगोत्री में तापमान माइनस में
अरब सागर से आ रही हवाओं के कारण राजस्थान में बेमौसम बारिश हो रही है।…
दिल्ली के नेहरू विहार में कारोबारी की गोली मारकर हत्या:हेलमेट पहनकर स्कूटी से पहुंचे तीन हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद फरार
नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू विहार में कारोबारी मोहम्मद राशिद…
तेलंगाना में हीटवेव से 16 मौतें:UP के बांदा में पारा 47°C, MP-राजस्थान समेत 11 राज्यों में 40° से 47°; अगले 2 दिन राहत नहीं
देश का अधिकांश हिस्सा तेज गर्मी और लू की चपेट में है। तेलंगाना में अब…
