राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर, मध्य प्रदेश के रतलाम और गुजरात के कांडला पोर्ट में पारा 44°C पार पहुंच गया है। बाड़मेर में पारा 45.7°C पहुंच गया है। वहीं राजस्थान और गुजरात में रात में भी लू चल रही है। मौसम विभाग ने आज पंजाब और गंगा से सटे बंगाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। असम, मेघालय, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की संभावना है। इधर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए अगले दो दिन मौसम का हाल 11 मई: 12 मई देशभर से मौसम से जुड़ी 5 तस्वीरें राज्यों में मौसम की खबरें… राजस्थान में हीटवेव के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट:पारा 46 डिग्री के नजदीक पहुंचा; जानिए- जयपुर सहित किन जिलों में बदलेगा मौसम, बादल छाएंगे राजस्थान में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर के एरिया में हीटवेव की चपेट में रहे। श्रीगंगानगर, जालोर, बीकानेर, उदयपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… MP में अब लू चलेगी, आंधी-बारिश का दौर थमेगा:रतलाम में 44°C पर पहुंचा दिन का तापमान; भोपाल, इंदौर, उज्जैन में भी 2 से 4°C बढ़ेगा एमपी में अब आंधी, बारिश, ओले का दौर थमेगा और तेज गर्मी पड़ेगी। IMD ने 12 मई से प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। रविवार से ही गर्मी असर दिखाने लगेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में दिन का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के 9 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट:पटना का तापमान सामान्य से 4°C कम; 24 घंटे में 109.2mm बारिश, नालंदा-शेखपुरा में ओले गिरे बिहार में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी हैं। इस वजह से कई जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। किशनगंज में रविवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, मधुबनी समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा 9 जिलों के रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट:शाम को बदल सकता है मौसम, अगले 2 दिन यही हालात; इसके बाद बढ़ेगी गर्मी राजस्थान से झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शनिवार शाम रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। रायपुर के कई इलाकों में इस दौरान अंधेरा छाया। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर 50 से 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी में 2 दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम:12 मई से आंधी-बारिश का अलर्ट; झांसी सबसे गर्म, 2 दिन में 5°C बढ़ा पारा यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला दो दिन के लिए थम गया है। रविवार सुबह से पूरे प्रदेश में मौसम साफ है। करीब 7 दिन बाद शनिवार को दिन का तापमान 40°C पहुंच गया। आज भी पारा 40°C से 43°C के बीच रहने का अनुमान है। 12 मई से मौसम फिर से बिगड़ेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे बारिश का दौर फिर शुरू होगा। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत:आज भी आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। रविवार से शुरू हो रहे इस मौसम बदलाव का असर अगले चार दिनों तक देखने को मिल सकता है। शनिवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा चली और बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में आज रात आंधी चलने की आशंका:7 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, सिरसा में पारा 39.4 डिग्री पहुंचा हरियाणा में आज (रविवार) रात से मौसम बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से हरियाणा दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी-पूर्व इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 kmph की रफ्तार तक आंधी चल सकती है। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में इसका असर ज्यादा रहेगा। शनिवार को सिरसा प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 39.4 डिग्री तक पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में 5 दिन खराब रहेगा मौसम:कल से बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; 40kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं हिमाचल प्रदेश में कल से मौसम फिर करवट लेगा। IMD के अनुसार कल से प्रदेश के एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो रहा है। 5 दिन तक इसका असर रहेगा। 11 मई के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 kmph की रफ्तार से तेज हवा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब और चंडीगढ़ में कल से बदलेगा मौसम:धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट; बठिंडा का टेंपरेचर 39.1 डिग्री के पार पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम ड्राई रहेगा। किसी तरह की बारिश या हीट वेव की चेतावनी नहीं है। कल धूल भरी आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर बारिश होगी। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार:मैदानी इलाकों में 4°C तक बढ़ेगा पारा, नैनीताल-देहरादून में बादल छाए उत्तराखंड के 5 उच्च हिमालयी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। yrk जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 4°C बढ़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
पहलगाम आतंकी हमले का एक साल, सेना ने सुरक्षा बढ़ाई:एकजुटता मार्च निकाला गया; मोदी ने कहा- भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा
पहलगाम आतंकी हमले को आज एक साल हो गया। इस मौके पर कश्मीर के सभी…
ईरान-इजरायल तनाव पर बीजेपी सांसद रेखा शर्मा ने सोनिया गांधी को लिया आड़े हाथ
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी…
AAP छोड़ते ही राघव चड्ढा के 14 लाख इंस्टाग्राम-फॉलोअर्स घटे:संजय सिंह बोले- 7 राज्यसभा सांसदों को अयोग्य ठहराने के लिए सभापति को चिट्ठी लिखेंगे
आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा जॉइन करने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम…
