पीएम नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके कार्यकाल के आज 4,399 दिन पूरे हो गए। मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार पीएम पद की शपथ ली थी। अभी उनका यह तीसरा कार्यकाल चल रहा है। उन्होंने 4,398 दिनों तक इस पद पर रहे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीएम मोदी की उपलब्धि और NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भारत मंडपम में NDA बैठक हुई। इसमें भाजपा-NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के CM, डिप्टी CM और अन्य नेता शामिल हुए। सभी ने पीएम मोदी को बधाई दी। बैठक के बाद मोदी और भाजपा-NDA नेताओं ने झालमुड़ी खाई। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीएम को अपने हाथ से झालमुड़ी परोस कर दी। अप्रैल 2026 में बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान पीएम ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी खाई थी। दुकान वाले से उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। NDA बैठक से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। कैबिनेट ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पीएम मोदी को बधाई दी। मंत्रियों ने उनकी उपलब्धि पर खड़े होकर तालियां बजाकर सम्मानित किया। कैबिनेट और NDA बैठक की 3 तस्वीरें… मोदी देश के सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले इलेक्टेड पीएम दरअसल, 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे। इसके बाद 1952 में देश में पहला आम चुनाव हुआ। कांग्रेस सत्ता में आई। संसदीय दल ने नेहरू को अपना नेता चुना। इसके बाद नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित पीएम रहे। इस कार्यकाल 4398 वें दिन का रहा था। इस तरह निर्वाचित पीएम के तौर पर मोदी नेहरू से आगे निकल गए हैं। बतौर पीएम मोदी के इस रिकॉर्ड की दिनभर के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
जंतर-मंतर प्रदर्शन; सरकार ने कहा- स्टूडेंट्स पर केस नहीं होगा:2700 अपराधियों पर FIR कायम रहेगी; सुप्रीम कोर्ट बोला-सख्ती करने वाले जवानों को न बचाएं
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि NEET पेपर लीक को लेकर विरोध…
पंजाब- राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल कोर्ट में तलब:व्यक्तिगत तौर पर पेश होना होगा, AAP विधायकों को भेड़-बकरी कहा था; BJP जॉइन कर चुकीं
आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को मोगा की…
संसद में बोले बेनीवाल हम महिला आरक्षण के समर्थक:सरकार द्वारा पेश किया गया बिला दलित आदिवासी और ओबीसी को कमजोर करने वाला
लोकसभा में संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयकों पर चर्चा के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल…
