प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत कर रहे हैं। देशभर के 403 युवा भारत के बॉर्डर एरिया में बसे 74 गांव घूमकर लौटे हैं। चर्चा के दौरान पीएम ने कहा- जब सीमा का गांव समृद्ध होता है, तब राष्ट्र की सुरक्षा भी मजबूत होती है और विकास भी। पीएम ने ने युवाओं को संदेश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में उनकी भागीदारी ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। यही इस इवेंट का मूल मंत्र है। इस इवेंट का मकसद बॉर्डर एरिया पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि युवाओं को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों की सामाजिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक महत्व समझाया जा सके। वाइब्रेंट विलेज इवेंट माय भारत के जरिए आयोजित किया गया था। पीएम मोदी ने कहा था कि देश के बॉर्डर एरिया में बसे गांव सबसे आखिरी नहीं बल्कि पहले गांव हैं। लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट विलेज शामिल थे इस साल का विकसित वाइब्रेंट विलेज इवेंट 4 जून से 30 जून तक दो फेज में किया गया था। इसके तहत लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट बॉर्डर गांवों को शामिल किया गया। देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 से ज्यादा युवाओं का चयन नेशनल लेवल पर ऑनलाइन क्विज के जरिए हुआ था। इसमें तीन लाख से ज्यादा ने भाग लिया था पीएम मोदी के प्रतिभागियों से संवाद के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत:उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान और मध्य प्रदेश में पारा 43°C के पार
बिहार में पटना समेत 7 जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई।…
दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 6 की मौत:10 घायल AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, 2 की हालत गंभीर; 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया
दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जिसमें 6 लोगों…
दिल्ली के प्रमुख बाजारों में ट्रैफिक समस्या जल्द होगी दूर:व्यापारियों से एलजी संधू ने की मीटिंग, अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक पर चर्चा
दिल्ली के प्रमुख बाजारों में पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं के समाधान की…
