अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार को लखनऊ डायवर्ट किया गया। प्लेन के कार्गो सेक्शन में धुआं दिखाई देने की खबर के बाद अलर्ट जारी किया गया था। फ्लाइट में 109 लोग सवार थे। दरअसल, फ्लाइट के दौरान पायलट को कार्गो सेक्शन में आग लगने का संदेह हुआ। इसके बाद उसने एहतियातन लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने का फैसला किया। हालांकि, प्लेन में आग लगने की आशंका गलत साबित हुई। लखनऊ एयरपोर्ट पर लगाई गई थी इमरजेंसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम 6:29 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा की गई। इंडिगो का प्लेन शाम 6:31 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। शाम 6:33 बजे लैंडिंग बे में पहुंचा और शाम 6:35 बजे यात्रियों को उतारा गया। शाम 6:39 बजे आग लगने की खबर गलत निकली। बाद में आपातकाल वापस ले लिया गया। ——————— ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली-दुबई स्पाइसजेट की 2 फ्लाइट 24 घंटे लेट: यात्रियों ने चोर-चोर के नारे लगाए स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट हो गईं। देरी से परेशान करीब 200 यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के अंदर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। एयरलाइन चोर है के नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
PM मोदी बोले- विदेश यात्राओं पर टैक्स की खबरें गलत:विदेश जाने पर रोक नहीं; 5 दिन पहले कहा था- विदेश यात्राओं से बचें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर भारत सरकार के टैक्स-सैस लगाने की खबरों को…
पश्चिम एशिया संकट पर पवार बोले- मोदी सर्वदलीय बैठक बुलाएं:पीएम की गोल्ड न खरीदने की अपील पर ज्वेलर्स ने कहा- रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा
शरद पवार ने मंगलवार को पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक…
NEET UG पेपर लीक केस- CBI ने चार्जशीट दाखिल की:इसमें 13 आरोपियों के खिलाफ आरोप; NTA अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी
CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली…
