मध्य प्रदेश में सोमवार को कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 6 अगस्त से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेश में दिखेगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। अगले तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। यूपी में मानसून ने फिर तेजी पकड़ ली है। मंगलवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, समेत 50 से ज्यादा शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गंगा, घाघरा और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद के 24 और बिजनौर के 6 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। झारखंड में मंगलवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा। रांची, चतरा, पलामू, लातेहार समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं, आकाशीय बिजली गिरने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें लातेहार से दो और गिरडीह से 9 लोग शामिल हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
राजस्थान में रेलवे स्टेशन का शेड उखड़कर ट्रैक पर गिरा:यूपी के वाराणसी में तूफान, हाथरस में सड़कें डूबीं; दिल्ली में बारिश के चलते फ्लाइट्स लेट
यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार सुबह कानपुर-अयोध्या, उन्नाव समेत 25 शहरों में…
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन नीति- 2026 लागू:2030 तक हरित परिवहन का रोडमैप तैयार, बैटरी रीसाइक्लिंग और डिजिटल ईको-सिस्टम पर जोर
दिल्ली सरकार ने राजधानी में स्वच्छ, आधुनिक और प्रदूषण-मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के लिए…
नए वोटर को देना होगा माता-पिता के SIR का ब्योरा:अभी केवल पुराने वोटर्स पर लागू था; चुनाव आयोग बोला- इससे पहचान-रिकॉर्ड मिलाना आसान होगा
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले नए आवेदकों के लिए भी नया…
