मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी है। भोपाल में इस सीजन में पहली बार भदभदा डैम का एक गेट खोला गया है। कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। सतना के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आपदा विभाग के मुताबिक, पटना में गंगा का जलस्तर अब तक के हाइएस्ट फ्लड लेवल को पार कर सकता है। यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कानपुर में पांडु नदी का पानी कई बस्तियों में घुस गया। यहां 150 से ज्यादा घरों में 6 से 7 फीट तक पानी भर गया है। उत्तराखंड के केदारनाथ में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। वहीं, चमोली में लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
दिल्ली में बेटे की हत्या कर पिता ने किया सुसाइड:बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाया, सुसाइड नोट मिला, पत्नी को ठहराया मौत का जिम्मेदार
नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट जिले के ज्योति नगर थाना इलाके में पत्नी से परेशान एक…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट बोला- नाम में राम होने से जरूरी नहीं कि व्यक्ति भगवान राम जैसा हो
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी व्यक्ति का नाम उसके चरित्र या आचरण को…
सशक्तिकरण की नई मिसाल:दिल्ली की 16 साल की छात्रा ने बनाया ‘सखीसेतु’ ऐप; इसमें पीरियड ट्रेकर, गर्भवती महिला की सेहत का रिकॉर्ड जैसी सुविधाएं
द्वारका के बाल भारती पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की 16 साल की छात्रा ने…
