चुनाव आयोग (EC) ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भाजपा ने आज पीएम मोदी को आतंकी कहने के मामले में चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की थी। दरअसल खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को आतंकी कहा था। हालांकि बाद में उन्होंने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। वहीं, अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दमदम उत्तर में चुनावी रैली में कहा कि आतंकवाद को खत्म करने वाले नरेंद्र मोदी को खड़गे आतंकवादी कह रहे हैं। राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ने लगी है, लेकिन मोदी को जितनी गालियां दोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:बंगाल सरकार इमरजेंसी में जेल गए लोगों को ₹10 हजार पेंशन देगी, सीएम सुवेंदु ने घोषणा की
बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इमरजेंसी के दौरान जेल जाने वाले बंगाल के 325…
बद्रीनाथ-केदारनाथ के रास्ते में पत्थर गिरे, कई गाड़ियां फंसीं:मुंबई में भारी बारिश, समुद्र में 15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं
उत्तराखंड में मानसून के बाद भारी बारिश जारी है। गुरुवार को रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई…
MPD-2047 पर डीडीए की पहली बैठक, जनप्रतिनिधियों से मांगे सुझाव:TOD, हाई डेंसिटी कॉरिडोर और लैंड पूलिंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधु के निर्देश पर मास्टर प्लान फॉर…
